raja bhaiya viral speech on sambhal violence and masjid survey in up vidhan sabha क्या पत्थर मारने से अदालत का फैसला पलट जाएगा? संभल पर क्या-क्या बोले राजा भैया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

क्या पत्थर मारने से अदालत का फैसला पलट जाएगा? संभल पर क्या-क्या बोले राजा भैया

  • राजा भैया ने कहा कि यह स्पष्ट हो जाना चाहिए कि जो सर्वे हुआ है, वह न्यायालय के आदेश पर था। मैं यह पूछना चाहता हूं कि क्या पत्थर चलाने से अदालत का निर्णय बदल जाता है। इसका तरीका यही है कि आप ऊपरी अदालत में जाएं और वहां फैसले को चुनौती दें। लेकिन प्रशासन पर पत्थर मारे गए और पुलिसकर्मी घायल हुए।

Tue, 17 Dec 2024 08:17 AMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
क्या पत्थर मारने से अदालत का फैसला पलट जाएगा? संभल पर क्या-क्या बोले राजा भैया

संभल में मस्जिद के सर्वे के दौरान प्रशासन पर पत्थरबाजी और हमले के बाद भड़की हिंसा पर यूपी विधानसभा में भी चर्चा कराने की मांग उठ रही है। सोमवार को शीतकालीन सत्र के पहले दिन सपा के कई विधायकों ने मस्जिद के सर्वे पर आपत्ति जताई और कहा कि इसी के चलते हिंसा भड़की। वहीं जनसत्ता दल के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने सपा के सदस्यों पर ही सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संभल पर जो विपक्ष के नेताओं ने दलील दी है, वह गले उतरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि पत्थरबाजी गलत थी और उसी के कारण हिंसा भड़की। संभल हालात बिगड़ने की वजह सर्वे नहीं था बल्कि प्रशासन पर हमला था।

राजा भैया ने कहा कि यह स्पष्ट हो जाना चाहिए कि जो सर्वे हुआ है, वह न्यायालय के आदेश पर था। मैं यह पूछना चाहता हूं कि क्या पत्थर चलाने से अदालत का निर्णय बदल जाता है। इसका तरीका यही है कि आप ऊपरी अदालत में जाएं और वहां फैसले को चुनौती दें। लेकिन प्रशासन पर पत्थर मारे गए और पुलिसकर्मी घायल हुए। यहां किसी ने भी पुलिस वालों के बारे में एक शब्द नहीं कहा। यह ठीक उसी तरह था, जैसे 22 साल के रामगोपाल मिश्र की बहराइच में हत्या हुई। यह निर्मम कत्ल था, उसके नाखून तक निकाल लिए गए। उसका अपराध क्या था कि उसने अपने धर्म का झंडा लगा दिया गया।

सपा नेताओं की ओर से कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत को लूट बताने पर भी राजा भैया बोले। उन्होंने कहा कि इनका कहना था कि कुंदरकी में 65 फीसदी मुसलमान थे और यदि तब भी रामबीर सिंह जीते हैं तो यह मतों की लूट थी। अब यदि इसी बात को पूछ लें कि क्या जहां 65 फीसदी हिंदू हैं, वहां मुसलमान को जीतना नहीं चाहिए। क्या यह धरती का आश्चर्य है कि यदि 65 फीसदी मुसलमान है तो फिर हिंदू कैसे जीत गया। उन्होंने कहा कि जीते हुए मेंबर को लुटेरा कहना आपत्तिजनक है। क्या यह तय मान लिया जाए कि जहां हिंदू अधिक हैं, वहां हिंदू ही जीतना चाहिए।

क्या जहां हिंदू ज्यादा हैं, वहां मुसलमान नहीं जीतना चाहिए?

उन्होंने सवाल उठाया कि जहां 50 फीसदी से अधिक मुसलमान हैं, क्या वहीं मुस्लिम जीतना चाहिए। यह कहा गया कि सर्वे शांतिपूर्ण चल रहा था। मैं एक हिंदू और सनातनी हूं। इसके नाते मैं कहता हूं कि यदि न्यायालय किसी मंदिर के सर्वे का आदेश देता है तो हम पत्थर नहीं चलाएंगे। रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि मेरी मांग है कि संभल पर विस्तार से सदन में चर्चा कराई जाए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।