prostitution under guise of hookah bar charge sheet against 17 preparations to keep bounty on 5 accused हुक्‍का बार की आड़ में देह व्‍यापार, 17 के खिलाफ चार्जशीट; 5 आरोपियों पर इनाम रखने की तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हुक्‍का बार की आड़ में देह व्‍यापार, 17 के खिलाफ चार्जशीट; 5 आरोपियों पर इनाम रखने की तैयारी

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में 2 जनवरी को किशोरी के साथ रेप का केस दर्ज किया गया। किशोरी ने बताया था कि गोरखपुर के शाहपुर इलाके जेनिस बॉटल हुक्का बार में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो और पीड़िताएं भी सामने आई।

Sun, 27 April 2025 08:10 AMAjay Singh वरिष्‍ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
हुक्‍का बार की आड़ में देह व्‍यापार, 17 के खिलाफ चार्जशीट; 5 आरोपियों पर इनाम रखने की तैयारी

हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार करने के 17 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दिया। इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेजवा चुकी है। इस धंधे में लिप्त पांच अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बहुत जल्द एनबीडब्ल्यू कराकर पुलिस इनपर इनाम भी रख सकती है।

दरअसल, रामगढ़ताल थाने में दो जनवरी को किशोरी के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। किशोरी ने बताया था कि शाहपुर इलाके जेनिस बॉटल हुक्का बार में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो और पीड़िताएं भी सामने आई। शाहपुर थाने में कैंपियरगंज की किशोरी ने दस जनवरी और दूसरी देवरिया की किशोरी ने 13 जनवरी को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस की कार्रवाई शुरू हुई तो देह व्यापार का धंधा करने वाले एक बड़े गिरोह पर्दाफाश हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आतंकियों के खिलाफ होगा सर्जिकल स्‍ट्राइक, दरिंदों की उल्‍टी गिनती शुरू: मंत्री

इन 17 आरोपियों पर पुलिस लगा चुकी चार्जशीट

गिरोह का सरगना अनिरुद्ध ओझा उर्फ सोखा, प्रियांशु जायसवाल, निखिल गौड़, मनीषा उर्फ रेशमा खान, अनुराग सिंह, राजन उर्फ वसीम अहमद, बिमल विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, मुस्कान उर्फ माला पासवान, श्रेय शुक्ला, नन्दिनी उर्फ परी, अजय सिंह, अनुराग त्रिपाठी, संजीत कुमार जायसवाल, आकाश गुप्ता, गौरव कुमार कसौंधन और एक बाल अपचारी को पकड़कर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दरोगा के छात्रनेता बेटे की जगह एग्‍जाम देते पकड़ा गया दबंग, एक शक ने खोल दी पोल

क्‍या बोली पुलिस

एसपी सिटी अभिनव त्‍यागी ने कहा कि केस में जांच कर समय से चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द यह प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। पांच और आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है, तलाश चल रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।