फैमिली रेस्टोरेंट की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हाल में मिले युवक-युवती, 9 गिरफ्तार
आजमगढ़ में एक फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस ने सोमवार शाम छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया।

यूपी के आजमगढ़ के कप्तानगंज कस्बे के महराजगंज रोड पर स्थित राधा फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस ने सोमवार की शाम छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। इस दौरान चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, पांच मोबाइल और तीन बाइक बरामद हुई।
आईजीआरएस पर शिकायत मिली थी कि कप्तानगंज बाजार में महराजगंज रोड स्थित राधा फैमिली रेस्टोरेंट में देह व्यापार चल रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कप्तानगंज थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम को रेस्टोरेंट में छापेमारी की। इस दौरान रेस्टोरेंट के कमरों से चार युवक और चार युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पकड़े गए युवक महराजगंज, कप्तानगंज, बिलरियागंज और अंबेडकर नगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं पकड़ी गईं युवतियां महराजगंज, अहरौला और कप्तानगंज थाना क्षेत्र की निवासी हैं।
पुलिस ने महराजगंज के कबेलपुर कम्हवट के रहने वाले रेस्टोरेंट संचालक सर्वेश कुमार मौर्य को भी गिरफ्तार कर लिया। कप्तानगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि मौके से 1980 रुपये नकदी, पांच मोबाइल, तीन बाइक और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
बरेली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कॉलगर्ल समेत छह गिरफ्तार
इससे पहले बरेली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक स्थानीय कॉलगर्ल समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में पांच युवक शामिल थे, जिनमें से एक आरोपी पीलीभीत बाईपास पर हुए गोलीकांड में भी शामिल था।
बारादरी पुलिस ने 16 दिसंबर को डोहरा रोड स्थित महेंद्रनगर कॉलोनी के फ्लैट पहुंचे। पुलिस के मुताबिक फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था, जैसे ही वहां दस्तक दी गई अंदर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान फ्लैट से छह मोबाइल, 4100 रुपये और तमाम आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार युवती डोहरा रोड पर इशारों से ग्राहकों को बुलाती थी और सौदा तय होने के बाद उन्हें किराये के इसी फ्लैट में लाकर देह व्यापार कराती थी।




साइन इन