pretext of taking her to Haridwar, he strangled his wife and threw her into the Ganges Canal हरिद्वार घुमाने के बहाने पत्नी का गला घोंट गंगनहर में फेंका, दरभंगा स्टेशन से गायब होने का हल्ला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हरिद्वार घुमाने के बहाने पत्नी का गला घोंट गंगनहर में फेंका, दरभंगा स्टेशन से गायब होने का हल्ला

यूपी की मेरठ पुलिस ने गायब हुई एक विवाहिता को मारकर गंगनहर में फेंकने का एक सनसनीखेज खुलासा किया है। पति ने छह महीने पहले पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जबकि प्रेमिका के चक्कर में चलती कार में गला दबाकर पत्नी को नहर में फेंक आया था।  

Sun, 16 Nov 2025 08:02 AMYogesh Yadav मेरठ, हिन्दुस्तान टीम
share
हरिद्वार घुमाने के बहाने पत्नी का गला घोंट गंगनहर में फेंका, दरभंगा स्टेशन से गायब होने का हल्ला

मेरठ में विवाहिता को गायब होने का पुलिस ने सनसनीखेज खुलाया किया है। विवाहिता को उसका ही पति हरिद्वार घुमाने के बहाने अपने साथ लेकर गया और चलती कार में गला घोंटकर गंगनहर में फेंक दिया। विवाहिता के मायके वालों और पुलिस को गुमराह करने के लिए उसकी गुमशुदगी दर्ज कराते हुए दरभंगा स्टेशन से लापता होने की बात कही। छह महीने तक पुलिस को छकाता रहा। यह सब प्रेमिका को पाने की चक्कर में किया। पत्नी प्रेमिका से मिलने का विरोध करती थी। हैरानी की बात है कि पति की इस करतूत की जानकारी उसके परिवार को भी थी। पुलिस ने पति के साथ ही उसके मां, पिता और भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह पता करने की कोशिश हो रही है कि वारदात में प्रेमिका की भी कोई भूमिका रही है या नहीं।

दरभंगा (बिहार) निवासी गणेश ने 26 मई को परतापुर थाने में बेटी रीता के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दामाद हरिनंदन ने उन्हें बताया था कि पत्नी दरभंगा रेलवे स्टेशन से लापता हो गई। बढ़ते शक के बीच पुलिस ने जब उसकी लोकेशन ट्रैक की, तो पता चला कि वह मेरठ में इंद्रापुरम में पत्नी और तीन वर्षीय बेटी के साथ रहता था। यहीं से संदेह गहरा गया। रीता के लापता होने के बाद हरिनंदन बच्ची को ननिहाल छोड़कर फरार हो गया था। सर्विलांस टीम ने मोबाइल सर्विलांस पर लगाए और दो दिन पूर्व मुंबई से दबोच लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाराणसी से निकला क्रूज अनियंत्रित होकर पांटून पुल से टकराया, पीपे तितर-बितर

हरिद्वार घुमाने ले गया, रास्ते में घोंट दिया पत्नी का गला

पूछताछ में हरिनंदन ने कबूल किया कि उसकी रिचा नाम की युवती से नजदीकियां बढ़ गई थीं। पत्नी इसका विरोध करती थी। रिश्ता टूटने के डर से उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 26 मई को वह पत्नी और बेटी को हरिद्वार घूमने के बहाने टैक्सी में लेकर निकला। रास्ते में उसने अपने दोस्त और टैक्सी चालक प्रवेश की मदद से कार में ही रीता का गला घोंट दिया। इसके बाद खतौली गंग नहर पर पहुंचकर शव को नीचे बहा दिया। हत्या के तुरंत बाद हरिनंदन मोबाइल और सिम कार्ड बदलता रहा। फोन बंद रखता, लोकेशन बार-बार बदलता, ताकि पुलिस हाथ न लगा सके। कार्रवाई का अंदेशा होते ही उसने प्रेमिका और खुद के मोबाइल तोड़कर फेंक दिए।

पूरे परिवार ने दिया साथ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार मामले में सिर्फ पति पर हत्था और ड्राइवर प्रवेश के साथ पिता शंभू शरण, मां रामपरी और भाई दीपांशु के साथ पर भी पुलिस को गुमराह करने में भूमिका निभाई। सभी पर आरोप है कि यह जानते हुए भी वे गुमशुदगी का नाटक खेलते रहे। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर लिया है।

शव की तलाश तेज, पिता बोले-अंतिम दर्शन की उम्मीद

रीता के पिता गणेश ने पुलिस से बेटी का शव ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि गिरफ्तारी के बाद उम्मीद जगी है, लेकिन अंतिम दर्शन के बिना मन में टीस बनी हुई है। उनकी मासूम नातिन बार-बार पूछ रही है मम्मी कब आएंगी गंग नहर में शव की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और आसपास के थानों से भी महिला से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।