preparations for election of jila panchayat adhyaksh and block Pramukh like mp mla in up op rajbhar met cm yogi यूपी में MP-MLA की तरह जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तैयारी, योगी से मिले राजभर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में MP-MLA की तरह जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तैयारी, योगी से मिले राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया में बड़े बदलाव की कोशिश में है। सांसद और विधायक की तरह ये दोनों चुनाव भी सीधे जनता से कराने को लेकर सरकार जल्द ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी।

Sun, 1 June 2025 09:19 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में MP-MLA की तरह जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव की तैयारी, योगी से मिले राजभर

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश सरकार जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया में बड़े बदलाव की कोशिश में है। सांसद (MP) और विधायक (MLA) की तरह ये दोनों चुनाव भी सीधे जनता से कराने को लेकर राज्य सरकार जल्द ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी। सरकार की ओर से की जा रही तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश में एनडीए के सहयोगी दल सुभासपा के अध्यक्ष और पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने संकेत दिए हैं। शुक्रवार की शाम उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

इस मुलाकात में उन्होंने योगी के सामने प्रस्ताव रखा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख का चुनाव सीधे जनता से कराने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाए। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि मुख्यमंत्री ने उनके इस प्रस्ताव पर सहमति जताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंचायत चुनाव में BJP को झटका देगी सहयोगी दल? संजय निषाद के दावे से बढ़ी हलचल

उन्होंने कहा कि वह पिछले चुनाव में ही यह चाहते थे। अधिकारियों से इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराने के लिए कहेंगे। इस मुलाकात के दौरान ओम प्रकाश राजभर के पुत्र सुभासपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर भी साथ थे।

जून तक होगा परिसीमन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। शासन ने ग्राम पंचायतों का परिसीमन करने का निर्देश दिया है। पिछला त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अप्रैल मई 2021 में हुआ था। चार वर्ष बीत चुका है। अब इनका कार्यकाल समाप्त होने में एक वर्ष का समय बचा है। लेकिन कार्यकाल समाप्त होने के छह माह के पहले और कार्य काल समाप्त होने की तिथि के छह महीने के अंदर चुनाव कराना होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नक्शा पास करने में आनाकानी! यूपी के 80% प्राधिकरणों में सामने आई ये दिक्कत

ऐसे में अब चुनाव कराने को लेकर शासन से लेकर निर्वाचन आयोग तक ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले ग्राम पंचायतों का परिसीमन कराया जाएगा। जिसमें नगर निकाय के गठन या विस्तार के कारण किसी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव के नगर में शामिल होने बाद उस गांव को ग्राम पंचायत से हटाया जाएगा। साथ ही जो ग्राम पंचायतें ग्राम पंचायत बनने का मानक पूरा नहीं करेंगी उसे निकटस्थ ग्राम पंचायत में शामिल किया जाएगा। जो राजस्व ग्राम पंचायतें ग्राम पंचायत बनने का मानक पूरा करेंगी उन्हें नई ग्राम पंचायत बनाया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।