स्मार्ट अप्लायंसेज का क्रेज! एआई फ्रिज- वॉशिंग मशीन की बढ़ी डिमांड
Prayagraj News - प्रयागराज में धनतेरस के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एसी, टीवी, मोबाइल, और वाशिंग मशीन की भारी बिक्री हो रही है। ग्राहकों की रुचि एआई तकनीक से लैस उपकरणों में बढ़ी है। मोबाइल फोन की मांग में 20%...
धनतेरस के मौके पर शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स बाजारों में एसी, फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन और मोबाइल की इतनी रेंज आ गई है कि पसंद करना मुश्किल हो गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों में आधुनिक तकनीक वाले उत्पादों की काफी डिमांड है और खरीदारी जोर शोर से चल रही है। इस बार ग्राहकों की दिलचस्पी उन उपकरणों में सबसे अधिक है जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनसे इन उपकरणों के उपयोग में आसानी के साथ-साथ तमाम सुविधाएं भी बढ़ गई हैं।
कारोबारी दावा कर रहे हैं कि पूरे शहर में 15,000 से 25,000 रुपये तक के स्मार्टफोन सबसे अधिक बिक रहे हैं, जबकि प्रीमियम सेगमेंट में आईफोन के नए मॉडल जैसे आईफोन 17प्रो मैक्स ( सवा लाख से सवा दो लाख से अधिक) की मांग भी बढ़ी है। कई ग्राहक लोन या किस्त पर खरीदारी कर रहे हैं ताकि महंगे मॉडल भी त्योहार पर ले सकें। कुछ ग्राहक ऑनलाइन ऑफर एवं डिस्काउंट की तुलना करने के बाद भी शोरूम से खरीदना पसंद कर रहे हैं क्योंकि शोरूम में वारंटी और आफ्टर सेल्स सुविधाएं अधिक स्पष्ट मिलती हैं।
वाशिंग मशीनों में अब भी सेमी ऑटो की मांग कायम है, लेकिन एआई स्मार्ट ऑटोमैटिक वाशिंग मशीनों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। कुछ मॉडलों में एंटी वाइब्रेशन, स्टीम साइकल और ड्रायर प्लस जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं, जिससे कपड़ों से छोटा-मोटा पसीना निकालने जैसे फंक्शन भी मिल रहे हैं। कंपनियों के ऑफर और कैशबैक स्कीम त्योहारों के चलते बाजारों में आकर्षक ऑफर पेश किए हैं। एलजी शोरूम में 22 प्रतिशत तक कैशबैक की स्कीम पर जोरों पर है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन