CDO समेत सभी ADM पर गिरी गाज; DM ने दिया सख्त नोटिस
Prayagraj News - प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने डिजिटल क्रॉप सर्वे और फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही के चलते अधिकारियों को नोटिस दिया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को 10 अक्टूबर तक काम पूरा करने का आदेश दिया है।

सरकार के निर्देश पर चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे और फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सीडीओ हर्षिका सिंह, सभी एडीएम, एसडीएम और डीपीआरओ को नोटिस दिया है। उन्होंने सरकार के कामों को बेहद गंभीरता से लेने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि 10 अक्टूबर तक सर्वे के काम को पूरा कर उन्हें व्यक्तिगत तौर पर रिपोर्ट दें, जिससे आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
इस वक्त जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम चल रहा है। इसके साथ ही फॉर्मर रजिस्ट्री का काम भी हो रहा है। दोनों काम जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश शासन की ओर से प्राप्त हुए हैं। बता दें कि, डीएम ने सीडीओ को पूरे काम का नोडल नामित किया था, जबकि सभी एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को तहसीलों की जिम्मेदारी दी गई थी। अब तक 40 फीसदी काम पिछड़ा हुआ है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने नोटिस भेजा है और कहा है कि सभी अधिकारी हर हालत में 10 अक्टूबर तक काम पूरा कर अपनी रिपोर्ट देंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन