Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsCongress Leaders Pray for Sonia Gandhi s Health at Meeting
कांग्रेसजनों ने सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की
Prayagraj News - कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का स्वास्थ्य बिगड़ने पर कांग्रेसजनों ने उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वह दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। पार्टी की बैठक अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कई नेता शामिल हुए और प्रार्थना की गई।
Wed, 25 March 2026 06:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज

कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है। वह दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में चौक स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार शाम को हुई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, तस्लीमुद्दीन, अनूप त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, डॉ.एडी दुबे, अफ़रोज़ अहमद, मानस शुक्ला, सरताज़ मोहम्मद, संतोष मिश्रा, शाहनवाज़ कुरैशी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन