Pratapgarh of UP trembled with the sound of bullets, real brothers shot, allegations on block pramukh यूपी का प्रतापगढ़ गोलियों की तड़तड़ाहाट से थर्राया, कोतवाली के पास दो को मारी गोली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी का प्रतापगढ़ गोलियों की तड़तड़ाहाट से थर्राया, कोतवाली के पास दो को मारी गोली

यूपी के प्रतापगढ़ का पट्टी इलाका एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहाट से थर्रा उठा। जमीन का बैनामा कराने पहुंचे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। पूरे कस्बे में अफरातफरी मच गई। चार थानों की फोर्स के साथ ही एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं।

Mon, 21 July 2025 08:10 PMYogesh Yadav पट्टी (प्रतापगढ़) हिन्दुस्तान संवाद
share
यूपी का प्रतापगढ़ गोलियों की तड़तड़ाहाट से थर्राया, कोतवाली के पास दो को मारी गोली

यूपी का प्रतापगढ़ एक बार फिर सरेराह गोलीबारी से थर्रा उठा है। पट्टी कोतवाली के ठीक बगल में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन का बैनामा कराने पहुंचे एक व्यक्ति को अगवाकर खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों को गोलियां चलाने लगे। इससे दो सगे भाई गोली लगने से घायल हो गए। रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर भीड़भाड़ वाली सड़क पर गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से भाई मौके पर गिर गया। दूसरा बहते खून के साथ ही 100 मीटर भागकर दुकान के बाहर गिर गया। इसी दौरान हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर सीओ कोतवाली, चार थानों की फोर्स के साथ ही एएसपी पूर्वी और एसपी भी पहुंच गए। गोली चलाने का आरोप पूर्व मंत्री के करीबी ब्लॉक प्रमुख और उनके साथियों पर लगा है। आरोपियों की गिरफ्तार की लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

पट्टी से चांदा मार्ग पर 7 किलोमीटर दूर नारंगपुर बाजार से औराइन की ओर जाने वाली सड़क पर डेढ़ विस्वा जमीन का सोमवार को बैनामा कराने के लिए गांव के ही रहने वाले जगन्नाथ विश्वकर्मा कार से पहुंचे थे। उनके साथ जमीन को खरीदने के लिए आसपुर देससरा के अकारीपुर निवासी बृजेश तिवारी, अपने रिश्तेदार सुल्तानपुर चांदा वैरीखुर्द निवासी नरेंद्र मिश्र और आदित्य मिश्र पहुंचे थे।

जमीन खरीदारों के पहुंचते ही पहले से एक कार में मौजूद कुछ लोगों ने जमीन को बेचने पहुंचे जगन्नाथ को अगवाकर अपनी कार में बैठा लिया। कुछ लोग रोकने के लिए आगे बढ़े तो कार सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। यह देख लोग आसपास के लोग जान बचाकर भागे।

गोली अरुण के कमर के नीचे गोली लगी और वह गिर गया। प्रेम शंकर के पैर में गोली लगी और खून बहने के बावजूद वह 100 मीटर तक भागा इसके बाद जमीन पर गिर गया। अफरातफरी के बीच गोली मारने वाले आराम से भाग निकले। फायरिंग की घटना से रजिस्ट्री कार्यालय सहित पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पट्टी कोतवाली पुलिस के साथ सीओ मनोज रघुवंशी भी पहुंचे और घायलों को सीएचसी ले जाया गया। आसपुर देवसरा, कंधई और फतनपुर थाने की भी फोर्स बुला ली गई। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल, एसपी डॉ. अनिल कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।

आरोप है कि गोलीबारी ब्लॉक प्रमुख और उनके साथ पहुंचे लोगों ने की। बृजेश तिवारी के अनुसार जमीन को लेकर उनसे रंगदारी मांगी जा रही थी। इसे लेकर पुलिस में भी शिकायत की गई थी। पुलिस ने पूरे मामले को हल्के में लिया। पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होने से आज दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।