Oath Ceremony for Designated Members in Nagar Panchayat Hiraganj एसडीएम ने दिलाई नामित सभासदों को शपथ, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
More

एसडीएम ने दिलाई नामित सभासदों को शपथ

Pratapgarh-kunda News - नगर पंचायत हीरागंज में शुक्रवार को शासन के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीएम वाचस्पति सिंह ने सभी सभासदों को पद की शपथ दिलाई और नगर विकास में योगदान देने को कहा। समारोह में चेयरमैन सुरेखा देवी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Fri, 10 April 2026 11:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share
एसडीएम ने दिलाई नामित सभासदों को शपथ

नगर पंचायत हीरागंज में शासन के नामित सभासदों के लिए शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीएम वाचस्पति सिंह ने सभी सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर के विकास कार्यों में अपना योगदान देने को कहा। चेयरमैन सुरेखा देवी की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे शासन के नामित सभासद मयंक तिवारी, जितेन्द्र मौर्य, देवराज पटेल को चेयरमैन प्रतिनिधि उदय शंकर पाण्डेय ने माला पहना कर सम्मानित किया। उसके बाद एसडीएम वाचस्पति सिंह ने सभी नामित सभासदों को शपथ दिलाई। इस मौके पर ई. राकेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज पटेल, सरिता सरोज, राम सुमेर पटेल, अभिनव शुक्ला, समीर पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।