pradhan ji will become self reliant after becoming free from her husband s shadow training program started in gorakhpur पति की छाया से मुक्‍त हो आत्‍मनिर्भर बनेंगी प्रधान जी, इस जिले में शुरू हुआ ट्रेनिंग प्रोग्राम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति की छाया से मुक्‍त हो आत्‍मनिर्भर बनेंगी प्रधान जी, इस जिले में शुरू हुआ ट्रेनिंग प्रोग्राम

  • कई महिला प्रधानों के महज रबर स्टैंप की तरह काम करने के मामलों में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का संज्ञान लेते हुए यूपी सरकार ने उन्‍हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। शुक्रवार को गोरखपुर के सिविल लाइंस के गोकुल अतिथि भवन में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।

Sat, 22 Feb 2025 07:19 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, वरिष्‍ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
पति की छाया से मुक्‍त हो आत्‍मनिर्भर बनेंगी प्रधान जी, इस जिले में शुरू हुआ ट्रेनिंग प्रोग्राम

Pradhan Ji News: 'पंचायत' सिरीज में भले महिला प्रधान की जगह 'प्रधानजी' के किरदार में उनके पति की भूमिका को काफी पसंद किया गया हो लेकिन अब सरकार, महिला प्रधानों को पति की छाया से मुक्‍त कराने में जुट गई है। कई महिला प्रधानों के महज रबर स्टैंप की तरह काम करने के मामलों में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों का संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने उन्‍हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है। शुक्रवार को गोरखपुर के सिविल लाइंस के गोकुल अतिथि भवन में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ।

गोरखपुर के 20 ब्लॉक में कुल 1273 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें महिला 570 महिला प्रधान हैं। शुक्रवार को पहले दिन बड़हलगंज, बेलघाट, उरुवा, चरगांवा, बांसगांव, गोला, खजनी और कौड़ीराम ब्लाक की 237 महिला प्रधानों को ट्रेनिंग होनी थी, लेकिन 122 की ही मौजूदगी रही। जिम्मेदारों का दावा है कि शनिवार को शेष प्रधानों की उपस्थिति रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ तक होटल-रिसॉर्ट में नो रूम, उसके बाद स्‍पेशल ऑफर; भीड़ से बदली प्‍लानिंग

ट्रेनर विभुति कुशवाहा, जगवंश कुशवाहा, कल्पना शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव, विश्वनाथ पाठक ने दो सत्रों में महिला प्रधानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बताया कि सचिव के साथ किस प्रकार समन्वय करना है। मनरेगा मजदूरों को होने वाले भुगतान की कैसे निगरानी करनी है। बताया कि डोंगल पर अधिकार महिला प्रधान का ही है। ऐसे में डोंगल पर निगरानी की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की है। महिला प्रधानों को प्रधान के रूप में दैनिक कामकाज की पूरी जानकारी दी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले पत्‍नी हड़पी अब जमीन पर नजर, जान बचाने की गुहार लगाते थाने पहुंचा पति

क्‍या बोले अधिकारी

उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर ने कहा कि हाईकोर्ट की आदेश के क्रम में पूरे प्रदेश में महिला ग्राम प्रधानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रयास है कि वह पति, बेटा या देवर की छाया से मुक्त होकर खुद निर्णय लेने में सक्षम हों। ट्रेनिंग से महिला ग्राम प्रधान अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही हैं। ट्रेनिंग के बाद 10 महिला ग्राम प्रधानों को चयनित कर सम्मानित भी किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।