Power will no longer be disconnected without prior notice 5 SMSes will be sent before disconnection यूपी में बिजली काटने से पहले फोन पर 5 SMS भेजना जरूरी, सरकार ने कर दिया टाइट, मंत्री का आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बिजली काटने से पहले फोन पर 5 SMS भेजना जरूरी, सरकार ने कर दिया टाइट, मंत्री का आदेश

यूपी के विद्युत उपभोक्ताओं के हित में बड़ा निर्णय लिया है। एक किलोवाट तक के घरेलू विद्युत कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है। अगर उनका बैलेंस नेगेटिव हो जाता है, तब भी 30 दिनों तक उनका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इसके अलावा कनेक्शन काटने से पहले 5 बार SMS भेजकर अलर्ट भी किया जाएगा।

Sat, 25 April 2026 11:43 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी में बिजली काटने से पहले फोन पर 5 SMS भेजना जरूरी, सरकार ने कर दिया टाइट, मंत्री का आदेश

UP News: यूपी के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विद्युत उपभोक्ताओं के हित में बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि एक किलोवाट तक के घरेलू विद्युत कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है। अगर उनका बैलेंस नेगेटिव हो जाता है, तब भी 30 दिनों तक उनका बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से लागू की गई है। इसके अलावा कनेक्शन काटने से पहले पांच चरणों में SMS भेजकर अलर्ट भी किया जाएगा।

ऊर्जा मंत्री ने साफ किया कि नेगेटिव बैलेंस की स्थिति में भी एक महीने का चक्र पूरा होने से पहले किसी भी स्थिति में कनेक्शन काटा नहीं जाएगा। साथ ही पारदर्शिता और उपभोक्ता सुविधा को ध्यान में रखते हुए कनेक्शन काटने से पूर्व उपभोक्ताओं को पांच अनिवार्य SMS अलर्ट भेजे जाएंगे। जिससे उन्हें समय रहते भुगतान का अवसर मिल सकेगा। इसके साथ ही दो किलोवाट के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को भी राहत प्रदान की गई है। ऐसे उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन 200 रुपये तक के माइनस बैलेंस पर नहीं काटा जाएगा। इनके लिए भी पांच चरणों में एसएमएस सूचना प्रणाली लागू की गई है, जिससे किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस को मिलेंगी 986 नई लेडी सिंघम, CM योगी लेंगे दीक्षांत परेड की सलामी

अब तक करीब 30 लाख नए बिजली खंभे लगाए जा चुके हैं

दूसरी ओर बढ़ती गर्मी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सभी जिलों के अधिकारियों को विद्युत अनुरक्षण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किए गए हैं। अब तक लगभग 30 लाख नए विद्युत खंभे स्थापित किए जा चुके हैं। साथ ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता में भी व्यापक वृद्धि की गई है। ऊर्जा मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति करने वाला राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में प्रदेश की जनता को बिजली की दृष्टि से किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सरकार पूरी तरह से सजग है और निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को लेकर बड़ा फैसला, ऊर्जा मंत्री ने दे दी राहत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।