Police active to arrest Sitapur Congress MP Rakesh Rathore in rape case notice served सीतापुर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, रेप मामले में गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हुई पुलिस, नोटिस तामील, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीतापुर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, रेप मामले में गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हुई पुलिस, नोटिस तामील

सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस सक्रिय हो गई है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर ने सांसद के आवास पर नोटिस तामील कराई है। दरअसल सांसद पर रेप का आरोप है।

Tue, 21 Jan 2025 02:38 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, सीतापुर
share
सीतापुर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, रेप मामले में गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हुई पुलिस, नोटिस तामील

रेप समेत कई अन्य गंभीर मामलों में आरोपी सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर की मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रही हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस सक्रिय हो गई है। कोतवाली नगर के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर ने सांसद के आवास पर नोटिस तामील कराई है। सांसद को अपना पक्ष रखने के लिए 23 जनवरी को थाने में बुलाया है।

उधर, सांसद की ओर से अग्रिम जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होनी है। अदालत के फैसले के बाद पुलिस के सामने उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो सकेगा। इसलिए 23 जनवरी को उन्हें जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक नोटिस तामील करा दी गई। आरोपों के संबंध में उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। कानून के जानकारों का कहना है कि सामान्य नोटिस जारी करना गिरफ्तारी के लिए पहला कदम है। इससे पुलिस के लिए रास्ते खुल गए हैं। वहीं जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत ने एमपी एमएलए कोर्ट को मामला ट्रांसफर कर दिया था। 22 को सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है। दरअसल 17 जनवरी को एक महिला ने सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म करने, दबाव बनाने और धमकी देने का मामला दर्ज कराया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं अपनी बेटी को काटूंगा, क्या तुम अपने भतीजे…कानपुर के परिवार को मिली धमकी
ये भी पढ़ें:पूरे परिवार की गड़ासे से काट डाली थी गर्दन, दंपति को मिली मौत की सजा
ये भी पढ़ें:मेरठ जेल मे बंद हिस्ट्रीशीटर के साथियों का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप

पुलिस प्रवक्ता ने 18 जनवरी को बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र की एक युवती ने प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें आरोप लगाया गया है कि सांसद पिछले चार सालों तक शादी का झांसा और राजनीतिक करियर में मदद का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने कॉल रिकार्डिंग भी उपलब्ध करायी। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसे सांसद से लगातार धमकी भी मिल रही है। राकेश राठौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म), 351(3) (आपराधिक धमकी देकर मनमानी करना), 127(2) (किसी व्यक्ति को गलत तरीके से प्रतिबंधित करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

सांसद के बचाव में उतरी पत्नी व परिवार, छलके आंसू

सांसद राकेश राठौर पर दुष्कर्म का मुकदमा लिखने के बाद मंगलवार को पहली बार उनकी पत्नी नीलकमल राठौर और घर की अन्य महिलाएं बचाव में उतरी। उन्होंने सांसद को बेगुनाह बताया और अदालत पर पूरा भरोसा जताते हुए न्याय मिलने की उम्मीद जताई। एक मिनट से भी कम समय में मीडिया के सामने रुंधे गले से अपनी बात रखते हुए पत्नी नीलकमल राठौर रो पड़ी।

लोहारबाग स्थित सांसद आवास में प्रेसवार्ता बुलाई गई थी। उसमे नीलकमल राठौर, “यह समय हमारे लिए दुखद घटना है। जो हमारे पति पर आरोप लगाए गए हैं। वह निराधार हैं। मुझे अपने पति पर पूरा भरोसा है। वह सही हैं और हर मामले में दूसरों की मदद करते हैं। मुझे कोर्ट पर पूरा भरोसा है। कोर्ट हमको जरूर न्याय देगा। हम ठीक हैं।”

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।