Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsMissing Girl Case 16-Year-Old Abducted from Home in Pilibhit
किशोरी को ले गया उत्तराखंड का युवक
Pilibhit News - पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 16 वर्षीय पुत्री को 2 मार्च को प्रेम कुमार ने बहलाफुसलाकर घर से ले गया। पिता ने बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से मदद की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tue, 3 March 2026 05:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत

पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को 2 मार्च को दोपहर ढाई बजे प्रेम कुमार पुत्र रामायण निवासी ग्राम सड़पुरा थाना खटीमा उधम सिंह नगर उसके घर के बाहर से बहलाफुसला कर ले गया। काफी जानकारी के बाद भी उसकी पुत्री के बारे में कोई पता नहीं चल सका है। उसने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन