People from Meerut who went to Ziyarat got stuck due to Iran Israel war ईरान-इजरायल जंग में फंसे मेरठ के 11 जायरीन, भारत सरकार से लगाई गई वापसी की गुहार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ईरान-इजरायल जंग में फंसे मेरठ के 11 जायरीन, भारत सरकार से लगाई गई वापसी की गुहार

जियारत के लिए गए मेरठ के 11 और लोगों के ईरान में ही फंसे होने की जानकारी सामने आई है। दो दिन पहले भी तीन लोगों के भी ईरान में फंसे होने की जानकारी मिली थी। वहां फंसे सभी भारतीयों को लेकर उनके परिजन फिक्रमंद हैं।

Wed, 18 June 2025 09:58 PMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
ईरान-इजरायल जंग में फंसे मेरठ के 11 जायरीन, भारत सरकार से लगाई गई वापसी की गुहार

जियारत के लिए गए मेरठ के 11 और लोगों के ईरान में ही फंसे होने की जानकारी सामने आई है। दो दिन पहले किठौर के ईसापुर के रहने वाले तीन लोगों के भी ईरान में फंसे होने की जानकारी मिली थी। वहां फंसे सभी भारतीयों को लेकर उनके परिजन फिक्रमंद हैं। उनकी सकुशल वापसी और जंगबंदी के साथ दुनिया में अमन कायम होने के लिए दुआ की जा रही है।

अली मिशन सोसायटी के संयोजक अली हैदर रिजवी ने बताया कि जैदी फार्म निवासी नवाब हसन अपनी पत्नी समर फातिमा के साथ जियारत के लिए ईरान हुए हैं। शास्त्रीनगर सेक्टर-चार निवासी मासूम रजा, पत्नी हिना, दो साल की बच्ची मासूमा, मंसूर रजा, पत्नी शबीना और उनके दो बच्चे भी जियारत के लिए ईरान गए थे। उनकी वापसी से पहले ही ईरान और इजरायल के बीच युद्ध हो गया, जिस कारण उनकी वतन वापसी अटक गई। दूसरी ओर, अब्दुल्लापुर निवासी अली नकवी ने बताया कि अब्दुल्लापुर से भी विलायत हुसनैन अपनी पत्नी के साथ ईरान में जियारत के लिए गए थे। पांच दिन पहले उनकी वापसी थी, लेकिन युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हुई और सभी की ईरान से वतन वापसी अटक गई। बताया कि ईरान में फंसे लोगों से संपर्क नहीं हो पाने से यहां परिजन और संबंधी फ्रिकमंद है।

भारत सरकार से भारतीयों के सुकशल वापसी की लगाई गुहार

अली मिशन सोसायटी के संयोजक अली हैदर रिजवी ने भारत सरकार से मांग की है कि ईरान में फंसे भारतीयों की जल्द से जल्द सकुशल वापसी कराई जाए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईरान से बात करें और वहां फंसे सभी भारतीयों को सकुशल निकलवाकर वतन वापस बुलवाएं। किठौर की ईसापुर निवासी सैय्यद मोहम्मद जामिन ने भी ईरान में जियारत के लिए उनके भाई सैय्यद मोहम्मद आलिम, भाभी ऐलिया बतूल एवं मामा सैय्यद सफदर रजा की ईरान से सकुशल वापसी के लिए भारत सरकार से फिर गुहार लगाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल तनाव का असर, मोहर्रम से पहले जियारत पर जाने वालों की संख्या घटी
ये भी पढ़ें:ईरान-इजराइल संघर्ष से इराक में फंसे यूपी के 27 लोग, क्यों वापसी पर मंडराया खतरा?

जैसे हालात होंगे, वैसा निर्णय लेंगे

जियारत के लिए ईरान जाने की तैयारियों में जुटे शिया मुस्लिमों के फिलहाल ईरान-इजरायल के बीच युद्ध के चलते कदम ठिठक गए हैं। अब्दुल्लापुर निवासी अली नकवी ने बताया कि उनके 15 सदस्यीय दल ने भी जियारत के लिए ईरान जाने को फ्लाइट से बुकिंग कराई हुई है। उन्हें मोहर्रम के बाद जाना है। फिलहाल फ्लाइट के टिकट कैंसिल नहीं कराए हैं। होल्ड पर रखे हैं। बाद में जैसे हालात होंगे, वैसा निर्णय लेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।