Parents threw their newborn in a garbage dump CEO of an American company adopted him जन्म लेते ही मां-बाप ने नवजात को कचरे के ढेर में फेंका, अमेरिकी कंपनी के CEO ने लिया गोद, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जन्म लेते ही मां-बाप ने नवजात को कचरे के ढेर में फेंका, अमेरिकी कंपनी के CEO ने लिया गोद

लखनऊ में तीन साल पहले कूड़े के ढेर में मिले बच्चे की परवरिश अब अमेरिका में होगी। दरअसल अमेरिका की एक बड़ी कंपनी के सीईओ ने उसे गोद लिया है। गोद देने की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं।

Mon, 6 Jan 2025 09:55 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
जन्म लेते ही मां-बाप ने नवजात को कचरे के ढेर में फेंका, अमेरिकी कंपनी के CEO ने लिया गोद

यूपी के लखनऊ में तीन साल पहले कूड़े के ढेर में मिले बच्चे विनायक की परवरिश अब अमेरिका में होगी। दरअसल अमेरिका की एक बड़ी कंपनी के सीईओ (CEO) ने उसे गोद लिया है। गोद देने की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो गयीं। एडीएम ने इस संबंध में विधिक आदेश जारी कर दिया है। अब बच्चे का पासपोर्ट बनवाने का काम शुरू हो गया है। लगभग एक हफ्ते में विनायक अमेरिका रवाना हो जाएगा।

विनायक को कचरे के ढेर में उसके अपने माता-पिता ने मरने के लिए फेंका था। लेकिन उसकी किस्मत में भगवान ने कुछ और ही लिखा था। कूड़े के ढेर से विनायक पहले शिशु संरक्षण गृह पहुंचा और अब तीन साल बाद उसकी तकदीर उसे अमेरिका ले जा रही है। डीपीओ विकास सिंह कहते हैं कि विनायक को गोद लेने के लिए अमेरिका का एक परिवार लगा था। वह बताते हैं कि अमेरिका का जो परिवार विनायक को गोद ले रहा है वह काफी संपन्न है। गोद लेने वाले उसके पिता अमेरिका की एक बड़ी कंपनी में सीईओ हैं। बच्चे को गोद देने की सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आदेश जारी हो गया है। अब विनायक का पासपोर्ट बनवाया जा रहा है। पासपोर्ट बनते ही वह अमेरिका के लिए रवाना हो जाएगा। सीईओ और उनकी पत्नी इसे गोद लेने के लिए कई बार लखनऊ आए। पिछले सप्ताह गोद देने की सुनवायी भी एडीएम के यहां हुई थी। उसमें भी दोनों मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 बार असफल लेकिन नहीं छोड़ा हौसला, नूपुर गोयल अंतिम प्रयास में बनीं IAS

पहले से है एक बेटा, दूसरा ले रहे हैं गोद

अमेरिका के जो दंपति विनायक को गोद ले रहे हैं उनके पहले से ही एक बेटा है। वह एक बच्चा और चाहते थे। उन्होंने गोद लेने के लिए आवेदन किया था। बच्चे को गोद लेने के लिए सीईओ व उनकी पत्नी कई बार लखनऊ आए। लाखों रुपए आने-जाने में खर्च किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लॉटरी के चक्कर में युवती ने गंवाए डेढ़ लाख, सदमे में जहर खाकर कर ली आत्महत्या

बेटे को मिलेगा भाई

सीईओ को पहले से एक बेटा है। बेटे के लिए भाई चाहते थे। दूसरा बच्चा करने की बजाय गोद लिया। अधिकारी बताते हैं कि उनका दो मकसद है। एक तो बेसहारा विनायक को माता पिता व परिवार मिल जाएगा। उसकी अच्छे से परवरिश व पढ़ाई लिखाई हो जाएगी और दूसरा उनके बेटे को भाई मिल जाएगा।

एटा में कूड़े के ढेर में मिला भ्रूण

उधर, सोमवार शाम एटा के श्रृंगारनगर गली नंबर तीन में कूड़े के ढेर पर भ्रूण पड़ा मिला। भ्रूण को देख भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम गृह भेजा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:60 साल के बुजुर्ग ने मासूम से किया रेप, चीख सुनकर महिलाओं ने रंगे हाथों पकड़ा
ये भी पढ़ें:प्यार में मिली सजा-ए-मौत, प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, जंगल में फेंका शव

नगर पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला श्रृंगारनगर गली नंबर तीन में कूडे के ढेर पर भ्रूण पड़ा हुआ है। जानकारी पर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जाकर देखा कि बालक का भ्रूण पड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि आस-पास के बच्चें सर्दी से बचने के लिए कूड़े के ढेर से पॉलीथिन, लकड़ी उठा रहे थे इसी दौरान बच्चों की नजर कपड़े में लिपटे भ्रूण पर पड़ी। भ्रूण की जानकारी होने के बाद भीड़ एकत्रित हो गई। नगर पुलिस ने जानकारी लेने के बाद भ्रूण को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि पहले भी जिले में भ्रूण मिलते रहे है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।