Pankaj and Dharampal met with CM Yogi to form a new BJP team in UP, expanding the scope of core committees. यूपी भाजपा की नई टीम के लिए सीएम योगी से मिले पंकज-धर्मपाल, कोर कमेटियों का दायरा बढ़ा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी भाजपा की नई टीम के लिए सीएम योगी से मिले पंकज-धर्मपाल, कोर कमेटियों का दायरा बढ़ा

यूपी में भाजपा की प्रदेश की टीम का पेच फंसा हुआ है। लगातार बैठकों के बाद भी पंकज चौधरी की नई टीम घोषित नहीं हो पा रही है। एक बार फिर इसी पर मंथन के लिए सीएम योगी से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने मुलाकात की है।

Thu, 4 June 2026 10:18 AMYogesh Yadav लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
यूपी भाजपा की नई टीम के लिए सीएम योगी से मिले पंकज-धर्मपाल, कोर कमेटियों का दायरा बढ़ा

UP News: भाजपा की नई प्रदेश टीम को लेकर मंथन अब भी जारी है। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है। अंतिम सूची पर मुहर का इंतजार हो रहा है। कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने बुधवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात को नई प्रदेश कार्यकारिणी के गठन सहित आगामी कार्यक्रम-अभियानों और जिलों की कोर कमेटी को लेकर खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें चुनावी तैयारियों से जुड़े विषयों के साथ ही मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पांच जून से शुरू हो रहे अभियान को लेकर चर्चा होने की खबर है। भाजपा पांच से लेकर 21 जून यानी योग दिवस तक कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इसे लेकर मंत्रियों को भी खास निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल कुछ बिंदुओं पर गतिरोध के चलते यूपी भाजपा की नई टीम की घोषणा अभी तक नहीं हो पाई है। इसके लिए लखनऊ से दिल्ली तक बीते एक पखवारे से अधिक समय से मेराथन मंथन का सिलसिला चल रहा है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े आदि नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री संगठन कई दिन से दिल्ली में ही थी। महामंत्री संगठन मंगलवार को और प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को लखनऊ पहुंचे। शाम को दोनों ने मुख्यमंत्री से उनके पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छह मंजिला भवन, छत पर हेलीपैड, भाजपा मुख्यालय के लिए 45 करोड़ में खरीदी गई जमीन

कमेटी में 2022-24 के प्रत्याशी भी किए शामिल

सरकार और संगठन के मंथन के आधार पर जिलों में बनीं पार्टी की कोर कमेटियों का प्रारूप भी बदल दिया गया है। अभी प्रभारी मंत्रियों के साथ होने वाली कोर कमेटियों की बैठक में जिलाध्यक्ष और जनप्रतिनिधि ही शामिल होते थे। इस संबंध में पूर्व में जारी आदेश को संशोधित करते हुए इसका दायरा भी बुधवार को बढ़ा दिया गया। अब कोर कमेटी की बैठकों में जिलाध्यक्ष के साथ ही जिला महामंत्री, प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई लापरवाही नहीं, योगी ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

इसके अलावा निर्वतमान जिलाध्यक्षों और 2022 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे पार्टी नेताओं को भी कोर कमेटी का हिस्सा बनाया गया है। बता दें कि योगी सरकार ने आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को मंत्रियों के प्रभार क्षेत्र में फेरबदल और कोर कमेटी का दायरा बढ़ाने के दो महत्वपूर्ण फैसले किए हैं। नए बनाए गए मंत्रियों को भी अलग अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्रियों को गांवों में रात्रि विश्राम और लोगों से संवाद का निर्देश दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार ने वकीलों का मानदेय बढ़ाया, रिटेनरशिप के ऊपर बहस की नई फीस फिक्स
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।