Panchayat punished the accused of molestation by hitting him with shoes थाने के बाहर लगी पंचायत, छेड़छाड़ के आरोपी को मिली जूते मारने की सजा, वीडियो वायरल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

थाने के बाहर लगी पंचायत, छेड़छाड़ के आरोपी को मिली जूते मारने की सजा, वीडियो वायरल

संभल के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप के बाद थाने के बाहर पंचायत हुई, जिसमें आरोपी को जूते मारने की सजा सुनाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sun, 8 Feb 2026 07:33 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, संभल
share
थाने के बाहर लगी पंचायत, छेड़छाड़ के आरोपी को मिली जूते मारने की सजा, वीडियो वायरल

यूपी के संभल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप के बाद थाने के बाहर पंचायत हुई, जिसमें आरोपी को जूते मारने की सजा सुनाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ये मामला थाना कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक 6 फरवरी को किशोरी घास लेने जंगल गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। परिजन आरोपी के खिलाफ तहरीर देने थाने पहुंचे। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए बुलाया। इसी दौरान गांव के कुछ लोग थाने पहुंच गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्यार के लिए लांघी थी सरहद, अब बेटे को जेल से छुड़ाने पाकिस्तान जाएंगे मां-बाप

पंचायत ने जूते मारने की सुनाई सजा

सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों में बातचीत के बाद उन्हें थाने से बाहर भेज दिया गया। थाने के बाहर लोगों की भीड़ में कथित पंचायत हुई, जहां किशोरी से आरोपी युवक को जूते मारने के लिए कहा गया। वीडियो में किशोरी को युवक के सिर पर जूते मारते हुए देखा जा रहा है। वहीं, किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक ओर कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई जा रही है, तो दूसरी ओर पुलिस की भूमिका को लेकर भी चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से वीडियो की जांच या किसी कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है।

दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई न करने की कही थी बात

इस पूरे मामले पर थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से केवल मौखिक शिकायत की गई थी। बाद में दोनों पक्षों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई न कराने की बात कहकर थाने से चले गए। उन्होंने कहा कि थाने के बाहर क्या हुआ, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी पुलिस को नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।