only muslims do not offer namaz on the streets controversial posters hoisted outside shahi idgah in meerut 'सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते', मेरठ में शाही ईदगाह के बाहर लहराए विवादित पोस्‍टर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

'सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते', मेरठ में शाही ईदगाह के बाहर लहराए विवादित पोस्‍टर

  • मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि शहर भर में सड़क पर कहीं भी नमाज नहीं हुई है। पुलिस-प्रशासन और मुअज्जिज लोगों के प्रयास से ये हुआ है। विवादित बयानबाजी का पोस्टर दिखाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी वीडियो जुटाई है। आरोपियों की पहचान के लिए टीम को लगाया है।

Tue, 1 April 2025 06:26 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
'सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते', मेरठ में शाही ईदगाह के बाहर लहराए विवादित पोस्‍टर

ईद की नमाज के बाद भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने शाही ईदगाह के बाहर विवादित बैनर-पोस्टर लहराए। इस पोस्टर पर लिखा था सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते हैं, बाकी आयोजन भी होते हैं। कई लोग वक्फ बिल के विरोध में काली पट्टी बांधकर आए और कुछ ने फलिस्तीन का समर्थन किया। पुलिस ने कई लोगों की काली पट्टी उतरवाई। विवादित पोस्टर दिखाने वाले आरोपियों की पहचान के लिए टीम लगाई है। मुकदमे की तैयारी की जा रही है। हिंदू संगठन पदाधिकारियों ने पोस्टर का विरोध किया और मुकदमे की मांग की।

शाही ईदगाह पर सोमवार सुबह नमाज पढ़ने भीड़ लग गई थी। ईदगाह में नमाज पढ़ने वालों की संख्या पूरी होने के बाद बाहर वायरलेस कर दिया गया। पुलिस ने चारों ओर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते ब्लॉक कर दिए। नमाज के लिए आने वाले लोगों को फैज ए आम कॉलेज जाने या बाकी जगह जाने के लिए कह दिया गया। इसके बाद हंगामे की स्थिति बन गई। कुछ लोग बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस आए और ईदगाह में घुस गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छह साल के बच्चे ने स्‍कूटी स्‍टार्ट की और घुमा दिया एक्‍सीलेटर, सड़क पर हड़कंप

ईदगाह के गेट पर नमाज पढ़ने को लेकर नोकझोंक

मेरठ में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाया गया। सोमवार सुबह दिल्ली रोड शाही ईदगाह में नमाज अदा की गई। हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और नमाज अदा की। इस दौरान नमाजियों की संख्या बढ़ी तो कुछ लोग शाही ईदगाह के गेट पर नमाज पढ़ने का प्रयास किया। इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें अन्य स्थान पर जाकर नमाज अदा करने को कहा। इसे लेकर नमाजियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोरखपुर जंक्‍शन पर 22 दिन सिर्फ 2 प्‍लेटफार्म रहेंगे चालू, 122 ट्रेनें रद्द

दरगाह में पढ़ी नमाज

शाही ईदगाह में जगह नहीं होने के चलते नमाजियों को पुलिस ने बगल की दरगाह में नमाज पढ़ने के लिए जाने को कहा। दरगाह के गेट पर ताला लगा होने के चलते नमाजी सीढ़ी लगाकर अंदर पहुंचे।

क्‍या बोले एसएसपी

मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि शहर भर में सड़क पर कहीं भी नमाज नहीं हुई है। पुलिस-प्रशासन और मुअज्जिज लोगों के प्रयास से ये हुआ है। विवादित बयानबाजी का पोस्टर दिखाने का मामला सामने आया है। इसकी वीडियो भी पुलिस ने जुटाई है। आरोपियों की पहचान के लिए टीम को लगाया है। बाकी कार्रवाई पहचान के बाद कराई जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।