on wedding day groom remembered his girlfriend bride s dreams were shattered family condition also worsened शादी के दिन दूल्हे को याद आई प्रेमिका, चूर-चूर हो गए दुल्हन के सपने; परिवार वालों की भी हालत खराब, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी के दिन दूल्हे को याद आई प्रेमिका, चूर-चूर हो गए दुल्हन के सपने; परिवार वालों की भी हालत खराब

  • दूल्‍हे के फरार हो जाने से जहां एक तरफ दुल्‍हन के सारे सपने चूर-चूर हो गए वहीं उसके पूरे परिवार की हालत खराब हो गई। हाथों में मेंहदी रचाए दुल्‍हन इंतजार करती रही। हर कोई कहने लगा कि जब लड़के का संबंध किसी और के साथ था तो फिर उसने और उसके परिवारवालों ने उनके यहां रिश्‍ते की बात की ही क्‍यों?

Mon, 24 Feb 2025 04:10 PMAjay Singh हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाद, महाराजगंज
share
शादी के दिन दूल्हे को याद आई प्रेमिका, चूर-चूर हो गए दुल्हन के सपने; परिवार वालों की भी हालत खराब

यूपी के महाराजगंज में ऐन बारात निकलने से पहले दूल्‍हा फरार हो गया। एक तरफ शादी की तैयारियां चल रही थीं और दूसरी तरफ दूल्‍हा अपनी प्रेमिका की याद में घुला जा रहा था। आखिरकार उसने तय कार्यक्रम के तहत अपनी दुल्‍हन के साथ सात फेरे लेने की बजाए अपनी प्रेमिका के साथ भाग जाना बेहतर समझा और वह फरार हो गया। दूल्‍हे के इस कृत्‍य से जहां एक तरफ दुल्‍हन के सारे सपने चूर-चूर हो गए वहीं उसके पूरे परिवार की हालत खराब हो गई। हाथों में मेंहदी रचाए इंतजार कर रही दुल्‍हन के घर पर हर कोई कहने लगा कि जब लड़के का संबंध किसी और के साथ पहले से था तो फिर उसने और उसके परिवारवालों ने उनके यहां रिश्‍ते की बात की ही क्‍यों?

मामला, महाराजगंज के नौतनवां क्षेत्र का है। बेटी की शादी की तैयारी में पूरा परिवार पिछले एक महीने से जुटा था। रविवार की शाम बारात आने का इंतजार हो रहा था। तभी अचानक सूचना मिली कि दूल्हा किसी और लड़की के साथ फरार हो चुका है। इस सूचना से लड़कीवालों के घर हड़कंप मच गया। लड़की के परिवार के लोग सदमे में आ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर पहुंचते ही इन्‍होंने..., शिक्षिका ने शिक्षक पति पर आरोप लगा दर्ज कराया केस

यह खबर, दुल्हन और उसकी मां तक पहुंची तो दोनों की तबीयत बिगड़ गई। दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर गईं। घर में पूरी तरह से अफरा-तफरी मच गई। मां-बेटी को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उधर, लड़की के परिवार के अन्‍य सदस्‍य भी बुरी तरह परेशान हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दोस्त छूटे तो जवानी में ही थकने लगा दिमाग, गलत लाइफ स्‍टाइल के न हो जाएं शिकार

शादी वाले इस घर में रिश्तेदार पहुंच चुके थे। बारातियो के लिए बुक किये गये मैरेज हाल में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। दुल्हन भी सज रही थी। तभी एक फोन ने पूरे परिवार को सदमे में पहुंचा दिया। पूरे घर में सन्नाटा मच गया। घर के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। दुल्हन की मां ने बताया कि उसे लड़के की मां ने फोन कर सूचना दी कि लड़का किसी और लड़की के साथ फरार हो चुका है। दुल्हन की विदाई के सारे इंतजाम घर वालों ने पूरी कर ली थी और निकाह की तैयारी का इंतजाम हो रहा था। अब अचानक बारात ना आने से घर वालों पर दुख का पहाड़ टूट गया है। दुल्हन और मां इस कदर सदमे में पहुंच गई कि उनकी तबीयत बिगड़ गयी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।