on holi the drunk sons of the chairman beat up the sub inspector and tore his uniform होली पर नशे में धुत चेयरमैन के बेटों ने दरोगा को पीटा, वर्दी फाड़ डाली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

होली पर नशे में धुत चेयरमैन के बेटों ने दरोगा को पीटा, वर्दी फाड़ डाली

  • यह सभी दंपती को अस्पताल भेजने के बजाए पुलिस चौकी में बैठाने का दबाव बनाने लगे। दरोगा ने इनकार किया तो आरोपी भड़क गए। दरोगा जब तक कुछ समय पाते आरोपियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। उनकी वर्दी भी फाड़ डाली। सिपाही उदय के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की।

Sun, 16 March 2025 07:53 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाद, सैनी (कौशाम्बी)
share
होली पर नशे में धुत चेयरमैन के बेटों ने दरोगा को पीटा, वर्दी फाड़ डाली

Attack on Police: उत्‍तर प्रदेश के कौशाम्‍बी अजुहा नगर पंचायत के चेयरमैन के बेटों ने शुक्रवार की शाम होली के त्योहार पर नशे में धुत होकर साथियों संग दरोगा की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने दरोगा की वर्दी भी फाड़ डाली। दुस्साहसपूर्ण मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।

अजुहा पुलिस चौकी में तैनात उप निरीक्षक आनंद स्वरूप प्रजापति का कहना है कि शुक्रवार की शाम वह हमराही सिपाही उदय के साथ गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि वार्ड नंबर दो में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती घायल हो गए हैं। दरोगा का आरोप है कि हादसे की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस से घायल दंपती को अस्पताल भेजवाने लगे। तभी नगर पंचायत चेयरमैन के बेटे सत्येंद्र कुशवाहा और अभिषेक उर्फ मौनी अपने दो अन्य साथियों के साथ आ गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेहा के जाल में ऐसा फंसा कि कुछ न रहा ख्‍याल, ISI एजेंट को सूचनाएं देता चला गया

यह सभी दंपती को अस्पताल भेजने के बजाए पुलिस चौकी में बैठाने का दबाव बनाने लगे। दरोगा ने इनकार किया तो आरोपी भड़क गए। दरोगा जब तक कुछ समय पाते आरोपियों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। यहां तक कि उनकी वर्दी भी फाड़ डाली। सिपाही उदय के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में तेज रफ्तार और नशे ने होली के रंग में डाली भंग, हादसों में गई 230 की जान

आरोप है कि इस दौरान कस्बा निवासी उत्कर्ष केसरवानी वीडियो बनाने लगा तो हमलावरों ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उसकी पिटाई की। अतिरिक्त फोर्स पहुंचने से पहले ही आरोपी सभी को धमकाते हुए फरार हो गए। घायल दरोगा को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया गया है। एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने कहा कि दरोगा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कराया जाएगा। उनके खिलाफ सख्‍त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।