on being explained unsocial elements burnt the bolero tried to burn the old woman alive समझाने पर मनबढ़ों ने फूंक दी बोलेरो, वृद्धा को जिंदा जलाने की कोशिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

समझाने पर मनबढ़ों ने फूंक दी बोलेरो, वृद्धा को जिंदा जलाने की कोशिश

  • लालजी निषाद इसी घोठ पर सोते थे। संयोग अच्छा था कि वह रात में वहां पर नहीं थे। उनकी वृद्ध मां सोई थी। मनबढ़ों को देख कर उन्होंने टोका तो उन्हें भी जिंदा जलाने के लिए दौड़ा लिया। वह भागकर खेत में छिप गई। मनबढ़ वहां से फरार हो गए। लालजी निषाद का कहना है कि गांव में कुछ मनबढ़ युवकों का एक गैंग है।

Sun, 15 Dec 2024 01:51 PMAjay Singh हिन्दुस्तान, गोरखपुर। हिन्‍दुस्‍तान
share
समझाने पर मनबढ़ों ने फूंक दी बोलेरो, वृद्धा को जिंदा जलाने की कोशिश

यूपी के गोरखपुर के चौरी चौरा इलाके में मनबढ़ों ने बोलेरो फूंक दी। उन्‍होंने एक वृद्ध महिला को जलाने की कोशिश भी की। मारपीट और बदमाशी न करने के लिए समझाए जाने पर भड़के इन मनबढ़ों ने खुन्‍नस निकालने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार चौरी चौरा क्षेत्र के खैराबाद के डूडी गांव के रहने वाले लालजी निषाद के घोठ पर खड़ी उनकी बोलेरो गाड़ी को शनिवार की रात में मनबढ़ों ने फूंक दिया। लालजी निषाद इसी घोठ पर सोते थे। संयोग अच्छा था कि वह रात में वहां पर नहीं थे। उनकी वृद्ध मां सोई थी। मनबढ़ों को देख कर उन्होंने टोका तो उन्हें भी जिंदा जलाने के लिए दौड़ा लिया। वह भागकर खेत में छिप गई। इसके बाद मनबढ़ फरार हो गए। लालजी निषाद का कहना है कि गांव में कुछ मनबढ़ युवकों का एक गैंग है। वे अक्सर बदमाशी और मारपीट करते रहते हैं। उन्हें ऐसा न करने से बार बार समझाया भी गया। उसी समझाने के खुन्नस निकालने में उनकी गाड़ी को फूंक दी गई। उनका कहना है कि वह संयोग से घोठ पर नहीं गए थे नहीं तो उनकी हत्या भी कर सकते थे। उन्होंने गांव के कुछ मनबढ़ों को चिन्हित करके उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घोठ पर बरामदे में खड़ी थी बोलेरो

लालजी निषाद के घर से दो सौ मीटर दूर नहर के पार घोठ है। घोठ के बरामदे में उनकी बोलोरो गाड़ी खड़ी थी। रात लगभग 10.30 बजे मनबढ़ों ने बोलेरो में आग लग दिया। जिससे बोलोरो गाड़ी पूरी तरह जल गई। गाड़ी मालिक लालजी ने थाने में तहरीर देकर आगजनी करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।