obscene gestures were made to a girl having dinner in a hotel a case filed against 2 accused including manager होटल में डिनर कर रही लड़की से अश्लील इशारेबाजी, मैनेजर पर भी दर्ज हुआ केस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

होटल में डिनर कर रही लड़की से अश्लील इशारेबाजी, मैनेजर पर भी दर्ज हुआ केस

होटल में ठहरे चाचा ने शाम को अपनी भतीजी को डिनर के लिए बुलाया था। भतीजी के साथ उसकी रूम मेट भी थी। जब ये लोग होटल के रेस्टोरेंट में डिनर करने बैठे तो इनकी बगल वाली टेबल पर दो युवक आकर बैठ गए। आरोप है कि युवक दोनों लड़कियों की ओर अश्लील इशारे करने लगे।

Sun, 31 Aug 2025 11:40 AMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
होटल में डिनर कर रही लड़की से अश्लील इशारेबाजी, मैनेजर पर भी दर्ज हुआ केस

यूपी की राजधानी लखनऊ में चाचा और रूममेट के साथ होटल में डिनर करने गई युवती से अश्लील इशारे कर दो लोगों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर होटल स्टाफ पीड़ित पक्ष को ही दबाने लगा। पुलिस बुलाने पर होटल स्टाफ ने आरोपियों को वहां से निकाल दिया। चाचा ने कृष्णानगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

शाहजहांपुर के एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक वेब साइट के जरिए एलडीए कालोनी स्थित एक होटल में ठहरा था। जहां शाम को उसने अपनी भतीजी को डिनर के लिए बुलाया था। भतीजी के साथ उसकी रूम मेट भी थी। जब यह सभी लोग होटल के रेस्टोरेंट में डिनर करने बैठे तो इनकी बगल वाली टेबल पर दो युवक आकर बैठ गए। आरोप है कि युवक दोनों लड़कियों की ओर अश्लील इशारे करने लगे। दोनों युवक उसकी भतीजी के साथ छेड़खानी करने लगे।

आरोप है कि युवती और उसके चाचा नजब इसकी सूचना होटल स्टाफ को दी तो मैनेजर ने पीड़ित पक्ष को दबाते हुए आरोपियों के पक्ष में खड़ा हो गया और धमकाने लगा। इस पर पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। होटल मैनेजर ने आरोपियों को वहां से बचाव करते हुए बाहर निकाल दिया। घटना को लेकर युवती के चाचा ने होटल मैनेजर आलोक प्रकाश और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

छात्रा की फोटो वायरल कर की अभद्र टिप्पणी

वहीं लखनऊ के ही एक अन्य मामले में एक लॉ छात्रा ने पूर्व परिचित पर अश्लील फोटो वायरल कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि तीन माह पहले आरोपी युवक से विवाद हो गया था। इसके बाद से वह लगातार उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता निजी कॉलेज से एलएलबी की छात्रा है। बलिया के बैरिया रेवती निवासी सुभाष चन्द्र तिवारी से उसकी जान पहचान थी। तीन माह पहले उससे झगड़ा हो गया था। इसके बाद से वह उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।