North Eastern Railway to get new Amrit Bharat train will run from Gorakhpur to Mumbai Delhi route पूर्वोत्तर रेलवे को मिली नई अमृत भारत, गोरखपुर से मुंबई-दिल्ली रूट पर चलेगी ट्रेन, जानें किराया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्वोत्तर रेलवे को मिली नई अमृत भारत, गोरखपुर से मुंबई-दिल्ली रूट पर चलेगी ट्रेन, जानें किराया

पूर्वोत्तर रेलवे अमृत भारत की दो रेक गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई रूट पर चलाएगी। गोरखपुर से वर्तमान में मुंबई के लिए छह ट्रेनें चलती हैं, लेकिन इसके बावजूद इसके यहां के लिए हमेशा मारामारी रहती है। अमृत भारत ट्रेन में कम किराए में यात्री मुंबई तक की यात्रा पूरी कर सकेंगे।

Sun, 31 May 2026 07:27 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
पूर्वोत्तर रेलवे को मिली नई अमृत भारत, गोरखपुर से मुंबई-दिल्ली रूट पर चलेगी ट्रेन, जानें किराया

UP News: यूपी के पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में रहने वालों के लिए खुशखबरी है। पूर्वोत्तर रेलवे को आवंटित अमृत भारत की दो रेक गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई रूट पर चलाई जाएगी। गोरखपुर से वर्तमान में मुंबई के लिए छह ट्रेनें चलती हैं, लेकिन इसके बावजूद इसके यहां के लिए हमेशा मारामारी रहती है। अमृत भारत ट्रेन में कम किराए में यात्री मुंबई तक की यात्रा पूरी कर सकेंगे।

प्रारंभिक प्रस्तावों के अनुसार मुंबई अमृत भारत के टाइम टेबल को लेकर तीन जोनल रेलवे जोर-शोर से लगी हुई हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह तक टाइम टेबल फाइनल हो जाएगा। फाइनल टाइम टेबल को बोर्ड में मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिल जाने के बाद इसके चलने का रास्ता साफ हो जाएगा। बिहार से चलकर गोरखपुर के रास्ते अभी चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें लखनऊ के रास्ते आनंद विहार से दरभंगा के लिए एक अमृत भारत एक्सप्रेस है। भविष्य में रेलवे बोर्ड 26 और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पटरी पर उतारने जा रहा है। अफसरों के मुताबिक इनमें से तीन लखनऊ के रास्ते चलेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बारिश से ट्रैक पर अटकी दुरंतो एक्सप्रेस, जनशताब्दी; वंदे भारत भी पीछे

यात्रियों को ये सुविधाएं मिलेंगी

बिना एसी वाली अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों के लिए डिजाइन की गई है। नई ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। टॉक-बैक सिस्टम से यात्री आपात स्थिति में सीधे लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर से संपर्क कर सकेंगे। वैक्यूम बायो टॉयलेट, आरामदायक सीटों की सुविधा मिलेगी। 22 बोगियों वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में 1834 यात्री सफर कर सकेंगे। ये ट्रेनें 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे कर्मियों की बल्ले-बल्ले, 155 ट्रेनों के रनिंग स्टाफ को मिलेगा स्पेशल भत्ता

कितना होगा किराया

वर्तमान में गोरखपुर से दिल्ली रूट पर दो अमृत भारत ट्रेनें हैं। सुबह 5.35 मिनट पर गोरखपुर से चलकर दिल्ली जाने वाली अमृत भारत ट्रेन का किराया 490 रुपये है। जबकि रात 11.25 पर आनंद विहार टर्मिनल तक जाने वाली ट्रेन का किराया 505 रुपये है। वहीं, नई ट्रेन का किराया भी इसी के आसपास रहने की उम्मीद है। इसके अलावा गोरखपुर से मुंबई जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया 740 से लेकर 800 रुपये तक हो सकता है।

अगर दूसरी ट्रेनों की बात करें तो गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्निमल एक्सप्रेस (15018) के स्लीपर क्लास का किराया 735 रुपये, थर्ड एसी का 1885 रुपये, सेकंड एसी का 2700 और फर्स्ट एसी का 4545 रुपये है। स्पेशल ट्रेनों का किराया आमतौर पर सामान्य ट्रेनों की अपेक्षा महंगी होती है। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन 01080 के स्लीपर का टिकट 910, थर्ड एसी का 2255 और सेकंड एसी का 3120 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर सेंट्रल पर 6 साल बाद फिर ट्रेनों का लॉकडाउन, इस दिन नहीं चलेगी ट्रेन
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।