No entry into power for Akhilesh Yadav Rajbhar said Anupriya Patel Sanjay Nishad Jayant Chaudhary are also with him अखिलेश यादव के लिए सत्ता में नो एंट्री; राजभर बोले- अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद और जयंत चौधरी भी साथ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश यादव के लिए सत्ता में नो एंट्री; राजभर बोले- अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद और जयंत चौधरी भी साथ

योगी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साथा है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख सत्ता के लिए छटपटा रहे हैं। हमने, अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद और जयंत चौधरी ने मिलकर उनके लिए नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है।

Mon, 30 June 2025 07:27 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जौनपुर
share
अखिलेश यादव के लिए सत्ता में नो एंट्री; राजभर बोले- अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद और जयंत चौधरी भी साथ

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साथा है। उन्होंने सोमवार को कहा कि सपा के शासन में प्रदेश में करीब 800 दंगे हुए थे, जबकि भाजपा के आठ वर्षों के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ, यह फर्क आम लोगों को समझना होगा। अखिलेश यादव सत्ता के लिए छटपटा रहे हैं। हमने, अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद और जयंत चौधरी ने मिलकर उनके लिए नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया है।

सुभासपा अध्यक्ष सोमवार को जौनपुर के खेतासराय क्षेत्र में अमरेथुआ, नौली सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित सुभासपा कार्यकर्ताओं की बैठकों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमें जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बनानी होगी, ताकि आने वाले चुनावों में सुभासपा की भूमिका निर्णायक हो। साथ ही इटावा और प्रयागराज की ताजा घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वाराणसी में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ‘मित्र’ कहे जाने के सवाल पर उन्होंने सिर्फ यह कहा कि बीजेपी में सब ठीक है। इसके आगे टिप्पणी करने से उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने यह संकेत भी दिया कि वह फिलहाल सियासी समीकरणों से दूरी बनाकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामायण-महाभारत किसी ब्राह्मण ने नहीं लिखी,कथावाचक के पक्ष में बोले कुमार विश्वास

सत्ता के लिए छटपटा रहे हैं अखिलेश

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव रात में घर पर जागते रहते हैं और सत्ता पाने के लिए छटपटा रहे हैं। वह सत्ता पाने को बेताब हैं लेकिन ओपी राजभर, संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल और जयंत चौधरी के साथ मिलकर उनके लिए नो एंट्री का बोर्ड टांग दिया है। सुभासपा की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान और न्याय के लिए है। राजभर ने दावा किया कि आगामी चुनावों में सुभासपा का प्रदर्शन पहले से भी अधिक प्रभावशाली रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कथावाचक 50 लाख लेते हैं, किसी की हैसियत जो धीरेंद्र शास्त्री को बुला ले: अखिलेश

गाजी मियां का नहीं, सुहलदेव का लगेगा मेला

जन चौपाल के दौरान गाजी मियां मेले को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में ओमप्रकाश राजभर ने तीखा बयान देते हुए कहा, “अब गाजी मियां का मेला नहीं, सुहेलदेव का मेला लगेगा।”राजभर ने पूर्वांचल की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट ला दी है। जहां एक ओर उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की, वहीं दूसरी ओर सपा और उसके नेतृत्व पर तीखे हमले किए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।