NIA raids Delhi blast case doctor Shaheen's house in Lucknow, heavy police force deployed दिल्ली ब्लास्ट में गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन के घर लखनऊ में NIA की छापेमारी, भाई-पिता से पूछताछ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली ब्लास्ट में गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन के घर लखनऊ में NIA की छापेमारी, भाई-पिता से पूछताछ

राजधानी लखनऊ के खंदारी बाजार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम दिल्ली विस्फोट कांड की मुख्य आरोपी डॉ शाहीन के घर पहुंची। एनआईए के अधिकारियों ने डॉ शाहीन के आवास पर छापेमारी की और घर की गहन तलाशी ली।

Mon, 1 Dec 2025 01:34 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली ब्लास्ट में गिरफ्तार डॉक्टर शाहीन के घर लखनऊ में NIA की छापेमारी, भाई-पिता से पूछताछ

राजधानी लखनऊ के खंदारी बाजार क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम दिल्ली विस्फोट कांड की मुख्य आरोपी डॉ शाहीन के घर पहुंची। एनआईए के अधिकारियों ने डॉ शाहीन के आवास पर करीब छह घंटे तक छापेमारी की और घर की गहन तलाशी ली। घर में मौजूद शाहीन के पिता और भाई शोएब से पूछताछ भी की। कुछ दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक डिवाइस कब्जे में लेने की बात कही जा रही है। टीम के बाहर निकलने पर मीडिया ने बात करने की भी कोशिश की लेकिन किसी सदस्य ने कोई जवाब नहीं दिया।

दिल्ली में पिछले महीने लाल किले पर हुए कार ब्लास्ट में डॉ शाहीन को मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। इस मामले में पहले ही कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच के दौरान नाम सामने आने के बाद एटीएस ने शाहीन के भाई परवेज को भी लखनऊ से गिरफ्तार किया था। परवेज अलग घर लेकर रहता था। तब उसके घर से दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहीन की यूपी में कश्मीर की तरह मुहिम, तैयार कर रही थी डॉक्टरों का माड्यूल

आज एनआईए के पहुंचने पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। खंदारी बाजार की कई गलियों में आम लोगों की आवाजाही भी रोक दी गई। बताया जा रहा है कि टीम में फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल हैं। अलसुबह करीब छह बजे टीम शाहीन के घर पहुंची और एक-एक कोने की गहन तलाशी ली है।

शाहीन के घर आठ सदस्यीय एनआईए की टीम पहुंची थी। इसके अलावा दो अन्य टीमें भी लखनऊ पहुंची हैं। एक टीम शाहीन के भाई परवेज के घर पहुंची है और दूसरी टीम शहीन के एक करीबी के घर पर छापेमारी के लिए गई है। शाहीन की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में लगातार हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। पता चला है कि शाहीन महिला जेहादियों का दस्ता तैयार करती थी और वीडियो कॉलिग के जरिए उन्हें अल्लाह के नाम पर ट्रेनिंग दी जाती थी। उनका माइंड वाश किया जाता था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।