Nagar Nigam sealed the office of Gorakhpur PWD due to non payment of property tax of Rs 3 crore गोरखपुर PWD पर तीन करोड़ का संपत्ति कर बकाया, नगर निगम ने मुख्य अभियंता का सील किया ऑफिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोरखपुर PWD पर तीन करोड़ का संपत्ति कर बकाया, नगर निगम ने मुख्य अभियंता का सील किया ऑफिस

तीन करोड़ रुपये संपत्ति कर बकाया होने शनिवार को गोरखपुर नगर निगम ने PWD के मुख्य अभियंता का ऑफिस सील कर दिया। बार-बार नोटिस के बाद भी बकाया भुगतान न करने पर निगम ने यह कार्रवाई की। हालांकि, 20 मिनट का बाद दफ्तर दोबारा खोल दिया गया।

Sat, 22 March 2025 07:46 PMPawan Kumar Sharma मुख्य संवाददाता, गोरखपुर
share
गोरखपुर PWD पर तीन करोड़ का संपत्ति कर बकाया, नगर निगम ने मुख्य अभियंता का सील किया ऑफिस

तीन करोड़ रुपये संपत्ति कर बकाया होने शनिवार को गोरखपुर नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राकेश वर्मा का कार्यालय सील कर दिया। बार-बार नोटिस के बाद भी बकाया भुगतान न करने पर निगम ने यह कार्रवाई की। हालांकि, 20 मिनट का बाद नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर दफ्तर को खोल दिया गया। चेताया गया कि सोमवार तक बकाया जमा न करने पर दोबारा सील की कार्रवाई की जाएगी।

शनिवार को दोपहर दो बजे के करीब नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय के नेतृत्व में कर विभाग और प्रवर्तन दल की टीम पहुंची थी। मौके पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता नहीं थे। इसके बाद निगम की टीम ने दफ्तर को खाली करवा कर सील कर दिया। सूचना पाकर थोड़ी देर में मुख्य अभियंता राकेश वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने एमकेएनए विनय राय से बात की। इसके बाद नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर दफ्तर को खोल दिया गया। मोहलत दी गई कि सोमवार तक बकाया जमा करें, अन्यथा दोबारा दफ्तर सील कर दिया जाएगा। फिलहाल नगर निगम इस सख्त रूख से सम्पत्ति कर जमा नहीं करने वाले दूसरे सरकारी दफ्तरों में भी बेचैनी बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं में भी इस कदम से रोष है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा-कांग्रेस पिछड़ों और दलितों की पैदाइशी दुश्मन, हरदोई में गरजे केशव मौर्य
ये भी पढ़ें:साहिल के साथ 6 दिन कसौल में रही मुस्कान, दिनभर होटल के कमरे में ही रहते थे दोनों
ये भी पढ़ें:एक्सप्रेसवे पर अब 120 की रफ्तार से दौड़ सकेंगी गाड़ियां, बढ़ी स्पीड लिमिट

बकाए में 9 दुकानें सील

नगर निगम के कर विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने नगर निगम दुकानों के किराए एवं बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कड़ा रुख अपनाया हुआ है। गुरुवार को बकाएं में 9 दुकानें सील कर दिया। शुक्रवार को जोन 2 कचहरी स्टेशन रोड एवं लालडिग्गी में की दुकान संख्या 116028. 173002, 173005, एवं 173009 को बकाए में सील कर दिया। एक दुकान संख्या 173006 के द्वारा मौके पर 41608 रुपये जमा किया गया। जोन 03 में कार्यवाही के दौरान इंदिरा बाल बिहार 6 दुकानों से रुपये 1.72 लाख की वसूली की गई। यहां भी एक दुकान सील किया गया।

जोन 5 में असुरन चौक से पादरी बाजार तक कार्यवाही हुई जिसमें नगद एवं चेक से 133140 रुपये मौके पर जमा किया। इस जोन में दुकान संख्या 92, 93, 96, 3 अर्थात कुल 4 दुकानों को सीज किया गया। अभियान में बीके लाल कर अधीक्षक जोन 2, संतोष कुमार गुप्ता कर अधीक्षक जोन-5 एवं जोन-3 के कर निरीक्षक, फरहान अहमद के साथ कर विभाग राजस्व निरीक्षक वसूलीकर्ता के साथ प्रवर्तन दल उपस्थित रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।