बुढ़ाना में कुट्टू का आटा बेचने वाली दुकान पर छापा, नमूना भरा
Muzaffar-nagar News - बुढ़ाना में एक परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हुआ। कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने के बाद परिवार के लोग बीमार हुए। विभाग ने संदिग्ध दुकान पर छापेमारी की और नमूने लिए। संचालक को बुलाकर दुकान खोली गई। सभी मरीज अब खतरे से बाहर हैं।

तहसील क्षेत्र के कस्बा बुढ़ाना में कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया है। रविवार को विभाग की टीम ने संदिग्ध दुकान पर छापेमारी कर खाद्य पदार्थ के नमूने संग्रहित किए। शनिवार को कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थ खाने से एक ही परिवार के बीमार होने की खबर मिलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया। अस्पताल में भर्ती मरीज़ों से बातचीत के बाद जांच में पता चला कि कुट्टू आटा नदी मंदिर रोड स्थित वीर किरयाना स्टोर से खरीदा गया था। रविवार को टीम के पहुँचने पर प्रतिष्ठान बंद मिला, जिसके बाद संचालक संदीप कुमार जैन को उनके निवास स्थान से बुलाकर दुकान खुलवाई गई।मिलावट
के संदेह पर कुट्टू के आटे का विधिक नमूना लिया गया, जिसे लैब भेजा जा रहा है।खाद्य सुरक्षा आयुक्त अर्चना धीरान ने साफ़-सफ़ाई का अभाव और अन्य कमियां पाए जाने पर सुधार करने के निर्देश दिए है।—अस्पताल में भर्ती मरीज़ों के बयान लेने पहुँचे खाद्य सुरक्षा अधिकारीखाद्य सुरक्षा अधिकारी पूनम चौधरी ने स्वयं जिला चिकित्सालय पहुँचकर बीमार परिजनों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों से वार्ता हो चुकी है और सभी सदस्य अब खतरे से बाहर हैं। शनिवार से भर्ती परिवार के सभी सदस्यों को 22 मार्च को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन