साधु के वेश में ठग ने सम्मोहन कर उड़ाई रकम
Muzaffar-nagar News - भोपा में एक साधु के वेश में आए ठग ने ग्रामीण को चमत्कार दिखा कर सम्मोहित कर उससे हजारों रुपये ठग लिए। जब ग्रामीण ने ठगी का अहसास किया, तब ठग गायब हो चुका था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगों की...

भोपा। साधु के वेश में आये ठग ने ग्रामीण को चमत्कार दिखा कर सम्मोहित कर उससे रकम को ठग लिया। ठगी का अहसास होने पर ग्रामीण ने कथित साधु की तलाश की किन्तु उसका कोई पता न चल सका। पुलिस ने सूचना मिलने पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर ठग टोली की तलाश शुरू कर दी है। थाना व गांव भोपा में खराद का काम करने वाले अंकित ने बताया कि गत सोमवार की दोपहर वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। तभी दो साधू वेशधारी व्यक्ति उसकी दुकान पर आए और उससे पीने के लिए पानी की मांग की। उसने दोनों को बिठाया और पानी पिला दिया जिसके बाद व्यक्ति ने उससे दस रुपये देने को कहा और एक चमत्कार दिखाकर उसे सम्मोहित कर लिया। युवक ने आरोप लगाया कि कथित साधू वेषधारी व्यक्ति ने उसे सम्मोहन में लेकर उससे हजारों की रकम को ठग लिया और दोनों वहा से चंपत हो गए। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन