Muslim youth befriended girl by posing as raja and then raped her in hotel हाथ में कलावा, माथे पर तिलक; आमिर ने राजा बनकर युवती से की दोस्ती, फिर होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हाथ में कलावा, माथे पर तिलक; आमिर ने राजा बनकर युवती से की दोस्ती, फिर होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

  • आगरा में दूसरे समुदाय के एक युवक ने नाम बदलकर एक युवती से दोस्ती की। फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। युवक हाथ में कलावा और माथे पर टीका लगाता था जिससे युवती को लगा कि युवक हिंदू धर्म का है।

Mon, 9 Sep 2024 03:09 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, आगरा
share
हाथ में कलावा, माथे पर तिलक; आमिर ने राजा बनकर युवती से की दोस्ती, फिर होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

यूपी के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दूसरे समुदाय के युवक ने नाम बदलकर इंस्टाग्राम पर 15 साल की एक युवती से दोस्ती की। फिर एक गेस्ट हाउस में ले जाकर दुराचार किया। युवक हाथ में कलवा पहनाता था। साथ ही माथे पर टीका भी लगाता था। जिससे छात्रा को लगा कि युवक हिंदू धर्म का है और उससे मिलने लगी। आरोपित उसे गेस्ट हाउस लेकर जाता था। उधर सूचना मिलने पर पिता पुलिस के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गए और युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपित को दुराचार, पॉक्सो और उत्तर प्रदेश धर्म परिवर्तन निषेघ अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है।

ये घटना ताजगंज क्षेत्र का है। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता मूलत लखनऊ के रहने वाले हैं। छह महीने पहले छात्रा की इंस्टाग्राम पर कोलिहाई के रहने वाले राजा नाम के युवक से दोस्ती हुई। हालांकि उसका असली नाम आमिर है। छात्रा को यह हकीकत आरोपित के पकड़े जाने के बाद लगी। आरोपित ने उसे धर्मांतरण के लिए जाल में फंसाया था। गेस्ट हाउस में उसके साथ संबंध बनाए। छात्रा को गेस्ट हाउस में जाते उसके किसी परिचित ने देख लिया था। उसने पुलिस को सूचना दी थी। शनिवार को पिता ने हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया। सूचना देने वाले ने उन्हें युवक का नाम भी बता दिया था। जानकारी पर पुलिस शिल्पग्राम के पास स्थित अनमोल गेस्ट हाउस पहुंची थी। आरोपित को पकड़ा। उसने पुलिस को भी पहले अपना नाम राजा ही बताया। पुलिस ने सख्ती की तो आरोपित ने हकीकत उगल दी। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि और जांच चल रही है।

‘राजा’ की इंस्टा आईडी को खंगालेगी पुलिस

पुलिस को शक है कि राजा ने अकेले एक छात्रा को जाल में नहीं फंसाया। पुलिस उसकी इंस्टाग्राम आईडी खंगालेगी। ताकि जान सके वह किस-किससे चेट करता था। पुलिस ने आरोपित का मोबाइल कब्जे में लिया है। जांच की जा रही है। इंस्टाग्राम में लॉक लगा था। पुलिस ने आरोपित से मोबाइल अनलॉक नहीं कराया था। यह ख्याल बाद में पुलिस के जेहन में आया कि आरोपित ने किसी और को भी जाल में तो नहीं फंसा रखा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।