मोहल्ले की दबंगई में मर्डर; इंटर के छात्र की चाकू गोदकर हत्या; कॉलोनी का निकला मुख्य आरोपी
पुलिस के मुताबिक यह हत्या सिर्फ मोहल्ले की दबंगई को लेकर हुई है। मुख्य आरोपी मोहल्ले का ही गौरव है। घटना के समय शिवा पटेल का दोस्त रवि भी पास ही मौजूद था। जब आरोपियों ने शिवा पर हमला किया तो वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बरेली के इज्जतनगर में किशोर को घर से बुलाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम हुई कहासुनी के बाद उस पर हमला किया गया था। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पांच नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है।अशोक विहार (संजयनगर) निवासी ई-रिक्शा चालक केहरी सिंह का बेटा 17 वर्षीय शिवा पटेल इंटर का छात्र था। परिजन के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे दोस्त मानव राजपूत बातों में फंसाकर शिवा को घर से बुलाकर ले गया। वह उसे लेकर मोहल्ले में ही चार खम्भा के पास पहुंचा, जहां मोहल्ले के ही गौरव और कृष्णा, सैनिक कॉलोनी का पारस व रचित और तीन अन्य लड़के मौजूद थे।
शिवा के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार
आरोपियों ने शिवा पर दबंगई करने का आरोप लगाकर हड़काना शुरू कर दिया। इस पर उनके बीच कहासुनी हो गई और दूसरे पक्ष के लड़कों ने शिवा के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया। शिवा के दोस्त रवि और परिजन ने उसे लेकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रात में ही उसका ऑपरेशन किया गया, लेकिन शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में केहरी सिंह की तहरीर पर पांच नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मुख्य आरोपी समेत दो नामजद को हिरासत में ले लिया है।
मोहल्ले की दबंगई में हत्या
पुलिस के मुताबिक यह हत्या सिर्फ मोहल्ले की दबंगई को लेकर हुई है। मुख्य आरोपी मोहल्ले का ही गौरव है। घटना के समय शिवा पटेल का दोस्त रवि भी पास ही मौजूद था। जब आरोपियों ने शिवा पर हमला किया तो वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इस पर रवि ने उसे कंधे पर डाला और अस्पताल की ओर दौड़ लगा दी। सूचना पर परिवार वाले भी पीछे-पीछे अस्पताल पहुंच गए। परिवार वालों के मुताबिक शिवा के पेट और सीने में चाकू के छह-सात जख्म थे। ज्यादा खून बहने से उसकी हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने रात में ही शिवा का ऑपरेशन किया, मगर लगातार हालत बिगड़ने पर शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।
शिवा के पिता केहरी सिंह की तहरीर पर थाना इज्जतनगर में मानव राजपूत, अशोक विहार कॉलोनी निवासी गौरव व कृष्णा, सैनिक कॉलोनी के पारस व रचित और तीन अन्य लड़कों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इनमें से दो अभियुक्तों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शिवा का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
दो भाइयों में छोटा था शिवा
शिवा के बड़े भाई हिमांशु ने बताया कि वे दो भाई और एक बहन हैं। शिवा उनसे छोटा था। पढ़ाई के साथ ही वह ई रिक्शा चलाकर घर के खर्च में हाथ बंटाता था। उन्होंने बताया कि दो अभियुक्तों के पकड़े जाने की जानकारी मिली है। उन्होंने मामले में पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कहासुनी के दौरान ही किशोर पर चाकू से हमला किया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। - अनुराग आर्य, एसएसपी




साइन इन