MP Chandrashekhar Azad gearing for 2027 corners UP government and makes announcement regarding 4 June 2027 की तैयारी में जुटे चंद्रशेखर ने यूपी सरकार को घेरा, चार जून को लेकर किया ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

2027 की तैयारी में जुटे चंद्रशेखर ने यूपी सरकार को घेरा, चार जून को लेकर किया ऐलान

लखनऊ पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने यूपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए चार जून को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। लखनऊ के प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद चंद्रशेखर आजार ने यूपी सरकार पर जोरदार हमला बोला।

Sat, 30 May 2026 02:04 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
2027 की तैयारी में जुटे चंद्रशेखर ने यूपी सरकार को घेरा, चार जून को लेकर किया ऐलान

Chandrashekhar Azad News: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। 2027 के चुनाव को आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना संसद चंद्रशेखर आजाद भी कमर कस ली है। शनिवार को लखनऊ पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने यूपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए चार जून को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया।

लखनऊ के प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद चंद्रशेखर आजार ने यूपी सरकार पर जोरदार हमला बोला। सांसद ने महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार में अपराधों का बोलबाला है। भर्ती घोटाले और भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भीषण गर्मी में यूपी की जनता बिजली कटौती से त्रस्त है। सांसद ने कहा, इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आजाद समाज के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएंगे। चंद्रशेखर ने चार जून सत्ता परिवर्तन यात्रा शुरू करने का भी ऐलान किया। ये परिवर्तन यात्रा बिजनौर से शुरू होगी। यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए आजाद बोले, यूपी में जनविरोधी भाजपा सरकार को हटाने के आजाद समाज पार्टी पूरा संघर्ष करेगी। पार्टी के लोग पूरे प्रदेश में यात्रा निकालेगी। लोगों के बीच जाकर मुद्दा उठाएंगे कि नौकरी दो या फिर कुर्सी छोड़ो।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।