mother of 3 children fell in love with a 12th class student changed her religion for marriage left husband children get 12 वीं के छात्र को दिल दे बैठी 3 बच्‍चों की मां, शादी के लिए बदला धर्म; पति-बच्‍चों को छोड़ लिए 7 फेरे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

12 वीं के छात्र को दिल दे बैठी 3 बच्‍चों की मां, शादी के लिए बदला धर्म; पति-बच्‍चों को छोड़ लिए 7 फेरे

  • शादी होने के बाद अब वीडियो वायरल करते हुए परेशान न करने की गुहार लगाई है। अमरोहा के सैदनगली के मोहल्ला निवासी मुस्लिम युवक की शादी वर्ष 2016 में क्षेत्र निवासी बिरादरी की युवती से हुई थी। दंपति के 3 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि विवाहिता की उम्र अब करीब 30 वर्ष है।

Wed, 9 April 2025 09:52 AMAjay Singh संवाददाता, अमरोहा
share
12 वीं के छात्र को दिल दे बैठी 3 बच्‍चों की मां, शादी के लिए बदला धर्म; पति-बच्‍चों को छोड़ लिए 7 फेरे

यूपी के अमरोहा से हैरान कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यहां तीन बच्‍चों की एक मां 12 वीं के छात्र को दिल दे बैठी। महिला ने छात्र से शादी करने के लिए अपने पति और बच्‍चों को छोड़ दिया। यही नहीं शादी के लिए उसने धर्म भी बदल लिया। उम्र की सीमाओं और दुनिया-जहां की बंदिशों से बेपरवाह 26 वर्षीय शबनम नाम की इस महिला ने 17 वर्षीय छात्र शिवा से शादी कर ली।

शादी होने के बाद अब वीडियो वायरल करते हुए परेशान न करने की गुहार लगाई है। अमरोहा के सैदनगली के मोहल्ला निवासी मुस्लिम युवक की शादी वर्ष 2016 में क्षेत्र निवासी बिरादरी की युवती से हुई थी। दंपति पर तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि विवाहिता की उम्र अब करीब 30 वर्ष है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ समय से घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित दूसरे संप्रदाय के कक्षा 12 के छात्र से विवाहिता का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पति को मामले की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। दोनों के बीच खासी कहासुनी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, कहीं हीट वेव तो कहीं आंधी-पानी के आसार

लेकिन, इसके बावजूद भी पत्नी नहीं मानी तो शुक्रवार को पति ने तलाक दे दिया। इसके बाद पत्नी प्रेमी के घर चली गई। बताया जा रहा है कि उसने प्रेमी के घर जाकर तिलक लगा लिया और अपने धर्म परिवर्तन का दावा किया। दोनों के बीच शादी की बात भी कही जा रहा है। सोमवार को महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया, जिसमें कहा गया है कि उसने अपनी मर्जी से धर्म बदलकर प्रेमी से शादी की है। उसे परेशान न किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर का सारा सामान ले फरार हुई 2 बच्‍चों की मां, बॉयफ्रेंड ने पति से मांगे 50 हजार

मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि कक्षा 12 के छात्र की उम्र की जांच कराई जाएगी। अगर उसकी उम्र शादी के लायक नहीं है तो विवाह नहीं हो सकता। थानाध्यक्ष को मामले में जांच पड़ताल के लिए कहा गया है, महिला के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।