mother of 2 children and relative missing from home husband who returned from his working place was shocked 2 बच्‍चों की मां और रिश्‍तेदार घर से गायब, परदेश से लौटा पति रह गया हैरान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

2 बच्‍चों की मां और रिश्‍तेदार घर से गायब, परदेश से लौटा पति रह गया हैरान

  • कमाने के लिए पति के बाहर जाने के बाद रिश्‍तेदार का घर पर आना-जाना काफी बढ़ गया था। घर पर महिला के अलावा उसके 2 छोटे बच्‍चे भी थे। पति परिवार से मिलने की खुशी लिए परदेश से वापस लौटा तो घर पर पत्‍नी नहीं मिली। उसने बेटे से पूछा तो बेटे ने बताया कि मां अंकल के साथ कहीं गई है।

Thu, 13 March 2025 02:50 PMAjay Singh हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाद, महाराजगंज (निचलौल)
share
2 बच्‍चों की मां और रिश्‍तेदार घर से गायब, परदेश से लौटा पति रह गया हैरान

Wife and Relative Missing: यूपी के महाराजगंज में दो बच्‍चों की एक मां और रिश्‍तेदार गाय‍ब है। महिला का पति चार महीने पहले कमाने के लिए परदेश गया था। लौटा तो पत्‍नी घर से गायब मिली। बेटे ने बताया कि मां अंकल (रिश्‍तेदार) के साथ कहीं गई है। वह रिश्‍तेदार भी घर से गायब है। तबसे पत्‍नी और उसके साथ गायब रिश्‍तेदार को ढूंढ-ढूंढ कर थक चुके पति ने अब पुलिस से गुहार लगाई है। पति, पुलिस से पत्‍नी का किसी भी तरह पता लगाने की अपील कर रहा है। पुलिस ने केस दर्ज मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

इस घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में काफी चर्चा है। बताया जा रहा है कि कमाने के लिए पति के बाहर जाने के बाद रिश्‍तेदार का घर पर आना-जाना काफी बढ़ गया था। घर पर महिला के अलावा उसके दो छोटे बच्‍चे भी थे। मौका मिलने पर पति परिवार से मिलने की खुशी लिए परदेश से वापस लौटा तो घर पर पत्‍नी नहीं मिली। उसने बेटे से पूछा तो बेटे ने बताया कि मां अंकल के साथ कहीं गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्‍नी को कुल्‍हाड़ी से मौत के घाट उतारा, पिछले साल खुद कूद गया था कुएं में

इसके बाद पति उस व्‍यक्ति के यहां गया जिसके बारे में बेटे ने जानकारी दी थी। वह व्‍यक्ति इस शख्‍स का रिश्‍तेदार भी है। लेकिन उसे खोजते-खोजते यह शख्‍स रिश्‍तेदार के घर पहुंचा तो वह भी गायब मिला। न रिश्‍तेदार का कुछ पता चला न पत्‍नी का।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपके बिना नहीं होगा ये काम, योगी ने पर्यावरण की रक्षा के लिए जनता का किया आह्वान

इसके बाद पति ने दोनों को खोजने की काफी कोशिश की। वह वहां-वहां गया जहां उनके होने की संभावना हो सकती थी। लेकिन दोनों का कहीं कुछ पता नहीं चला। थक-हारकर पति पुलिस के पास गया। उसने पति और रिश्‍तेदार के गायब होने की कहानी पुलिस को सुनाई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पति ने पुलिस को बताया कि गांववालों का कहना है कि उसकी पत्‍नी को रिश्‍तेदार के साथ देखा गया था। पति ने अपनी पत्‍नी के साथ किसी अनहोनी की भी आशंका जताई है। उसका कहना है कि जल्‍द से जल्‍द उसकी पत्‍नी का पता लगाया जाए। पुलिस उसकी शिकायत पर गोलू नाम के शख्‍स के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।