mother in law and son in law duo disappeared after being boycotted in village father received threats to kill family गांव में बहिष्कार के बाद गायब हुई 'सास-दामाद' की जोड़ी, पिता को मिली परिवार को मारने की धमकी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गांव में बहिष्कार के बाद गायब हुई 'सास-दामाद' की जोड़ी, पिता को मिली परिवार को मारने की धमकी

  • अलीगढ़ जिले के दादों क्षेत्र के गांव नगला मछरिया में बहिष्कार के बाद चर्चित सास-दामाद की जोड़ी गांव से गायब हो गई है। न तो लोगों को उनके बारे में कोई जानकारी है और न ही पुलिस को कोई खबर।

Sun, 20 April 2025 09:18 PMDinesh Rathour हिन्दुस्तान, दादों (अलीगढ़)
share
गांव में बहिष्कार के बाद गायब हुई 'सास-दामाद' की जोड़ी, पिता को मिली परिवार को मारने की धमकी

यूपी के अलीगढ़ जिले के दादों क्षेत्र के गांव नगला मछरिया में बहिष्कार के बाद चर्चित सास-दामाद की जोड़ी गांव से गायब हो गई है। न तो लोगों को उनके बारे में कोई जानकारी है और न ही पुलिस को कोई खबर। उधर, प्रधान पुत्र को धमकी मिलने के बाद दामाद के पिता को फोन पर पूरे परिवार का अपहरण व जान से मारने की धमकी दी गई है। रविवार को प्रधान पुत्र व पिता ने तहरीर भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर कायस्थ की सपना होने वाले दामाद राहुल के साथ फरार हो गई थी। 10 दिन बाद दोनों लौटे, जिसके बाद सपना ने पति के साथ रहने से मना कर दिया। पुलिस ने उसे राहुल के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार दोनों गांव नगला मछलिया पहुंचे तो उनका बहिष्कार कर दिया गया। राहुल के पिता होरीलाल ने ये तक कह दिया कि उनके लिए बेटा मर गया। इसी बीच प्रधान पुत्र विनीत कुमार को धमकी मिली। उन्होंने तहरीर में कहा है कि 18 अप्रैल को 08:47 बजे अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया।

गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस को रिकॉर्डिंग भी दी। ट्रू कॉलर पर पालीमुकीमपुर क्षेत्र के व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है। उधर, होरीलाल ने भी तहरीर दी है। इसमें कहा है कि 18 अप्रैल को 08:37 बजे फोन आया। नाम बताते ही उसने गालीगलौज शुरू कर दी। बोला कि पूरे परिवार को उठाकर ले जाऊंगा। राहुल के अलावा उसके भाइयों व घर की बहन-बेटियों को भी जान से मार दूंगा। इंस्पेक्टर दादों सुनील कुमार तोमर ने बताया कि दोनों ने तहरीर दी हैं। इसकी जांच कराई जा रही है।

पड़ोस में काटी थी रात

गांव में न घुसने देने के बाद सास-दामाद ने पड़ोस के गांव नगला अचला में रात काटी थी। यहां से दोनों कहां चले गए, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि गांव में चर्चा है कि दोनों तीन-चार किलोमीटर के दायरे में रह रहे हैं। गांव में दोनों के बहिष्कार के बाद सामाजिक दंड देने के लिए पंचायत की भी तैयारी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।