बहू से झगड़े के बाद सास और देवर ने खाया जहर, इलाज के दौरान महिला की मौत
हाथरस में बहू से कहासुनी को लेकर सास और देवर ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान सास की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोसटमार्टम कराया है।

यूपी के हाथरस से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के सिद्ध नगर में शनिवार रात बहू से कहासुनी को लेकर सास और देवर ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे दोनों की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान सास की मौत हो गई। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोसटमार्टम कराया है।
कस्बा के सिद्ध नगर के रहने वाले दुर्ग सिंह 42 साल की माला देवी की शनिवार रात बहू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिससे क्षुब्ध होकर सास ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। यह देख 16 वर्षीय छोटे बेटे शुभम ने भी विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे दोनों की तबियत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ती देख परिजन आनन-फानन में प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि बेटे की हालत में सुधार हैं।
महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप लिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा पिजर्व कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
शाहाजहांपुर के प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान देने का किया प्रयास
उधर, घर से फरार शाहजहांपुर जिले के प्रेमी युगल ने पुलिस टीम को सामने देखकर ऐसा कदम उठा लिया, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस और प्रेमिका के परिजनों की मौजूदगी में दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया, हालत बिगड़ते ही आनन-फानन में बदायूं के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पुलिस कर्मियों ने अपनी मर्जी से छुट्टी करा कर दोनों को किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि घटनाक्रम के बाद से प्रेमिका के परिजन कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।




साइन इन