घने कोहरे में दिल्ली रोड पर हवा सबसे ज्यादा जहरीली
Moradabad News - शुक्रवार को घने कोहरे में लोग बाहर निकले, जहां ठंड और सांस लेने में कठिनाई महसूस हुई। दिल्ली के कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब हुई, खासकर नया मुरादाबाद और कांशीराम नगर में, जहां एक्यूआई 200 से अधिक था। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से एक्यूआई 50 से 100 तक अच्छा माना जाता है।

जरूरी काम के चलते शुक्रवार को घने कोहरे के बीच घर से बाहर निकले लोगों ने हाड़ कंपा देने वाली गलन भरी ठंड के साथ सांस लेने भी परेशानी का आभास किया। घने कोहरे के बीच शहर के कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता काफी बिगड़ी रही। दिल्ली रोड पर कुछ इलाकों में हवा ज्यादा जहरीली रही। ये इलाके वायु प्रदूषण के ऑरेंज जोन में दर्ज किए गए। शुक्रवार को घने कोहरे के बीच अधिकतर जगहों पर एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) तेजी से बढ़ा। नया मुरादाबाद और कांशीराम नगर क्षेत्र का एक्यूआई 200 से अधिक होने के चलते स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वहां की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
कुछ अन्य इलाकों का एक्यूआई भी 200 के करीब पहुंचा नजर आया। स्वास्थ्य की दृष्टि से एक्यूआई 50 तक होना सबसे अच्छा और 100 तक होना अच्छा है। एक्यूआई का 100 से 200 के बीच होना ठीकठाक और 200 के ऊपर होना खराब है। इलाके एक्यूआई नया मुरादाबाद 228 कांशीराम नगर 205 बुद्धि विहार 175 सिविल लाइन 172 कांठ रोड 172 ट्रांसपोर्टनगर 139
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन