किराए पर अवैध क्लीनिक चलवाया तो मकान मालिक पर होगी कार्रवाई
Moradabad News - जिलाधिकारी ने अवैध क्लीनिक चलाने वाले झोलाछापों और उनके भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी की जान से खिलवाड़ न होने दें। ऐसे भवनों की पहचान की जा रही है जहां ये क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। स्वास्थ्य मानकों के खिलाफ चलने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

अवैध क्लीनिक चलाने वाले झोलाछापों के साथ उन भवन स्वामियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है जिन्होंने अपने भवन किराये पर दिए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि किसी की जान से खिलवाड़ न होने दें। जो भी प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से दोषी हैं उन पर एक्शन लिया जाए। किराये पर अवैध रूप से क्लीनिक चलवाने वाले भवन स्वामियों के विरुद्ध भी एक्शन होगा। ऐसे भवन स्वामियों को चिन्हित किया जा रहा है जहां इस तरह के अवैध क्लीनिक चल रहे हैं। क्लीनिकों को सीज करने के साथ ही इसमें भवन स्वमियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र और कस्बों में इस तरह के बहुत से मकान हैं जहां किराये पर लेकर तमाम झोलाछाप क्लीनिक चला रहे हैं। यही नहीं वह तो यहां ऑपरेशन तक कर देते हैं। इससे तमाम बार मरीज की जान पर बन आती है। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कहा है कि जिन भवनों में ऐसे अवैध क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं उन भवन स्वामियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारी ऐसे भवनों को चिन्हित कर रहे हैं। झोलाछापों को किसी की जान से खिलवाड़ करने का कोई हक नहीं है। मानकों के विरुद्ध अस्पताल नहीं चलेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन