UP in Budget 2026: काशी को 2 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, 75 जिलों में हॉस्टल, यूपी को और क्या-क्या मिला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना 9वां और मोदी सरकार का 15वां पूर्ण बजट पेश किया। इस दौरान यूपी को हाई स्पीड रेल की सौगात मिली है। वाराणसी से सिलीगुड़ी तक चलेगी। इसके अलावा हर जिले में महिलाओं के लिए छात्रावास खुलेगा। हर जिले में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर भी खुलेंगे।

UP in Budget 2026: मोदी सरकार के बजट 2026 में उत्तर प्रदेश को कई अहम सौगातें दी गई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वाराणसी में पानी के जहाजों की मरम्मत के लिए पोर्ट (शिप रिपेयरिंग पोर्ट) बनाने का ऐलान किया है। इससे काशी और पूर्वांचल में जल परिवहन, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बजट में काशी को खास तवज्जो दी गई है, क्योंकि यहीं से दो बड़े हाईस्पीड रेल कॉरिडोर भी शुरू होंगे। बजट के तहत उत्तर प्रदेश को कुल 1,500 किलोमीटर लंबाई के दो हाईस्पीड रेल कॉरिडोर मिले हैं। पहला कॉरिडोर दिल्ली से वाराणसी के बीच बनाया जाएगा, जबकि दूसरा कॉरिडोर वाराणसी से सिलीगुड़ी तक प्रस्तावित है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाए गए हैं। जिला अस्पतालों की क्षमता 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में इमरजेंसी और ट्रामा सेंटर खोलने की योजना बनाई गई है, जिससे गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। महिला कल्याण और शिक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपी के सभी 75 जिलों में एक-एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है। वहीं, 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को 12.2 लाख करोड़ रुपये से विकसित करने की योजना है। इस श्रेणी में लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर समेत यूपी के 25 शहर शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा छोटे तीर्थ स्थलों को भी विकसित किया जाएगा।
केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर 2.0 की शुरुआत की है। नोएडा में बन रहे सेमीकंडक्टर पार्क से यूपी को बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार इससे हजारों रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बजट में यूपी पर फोकस देखा जा रहा है, हालांकि विशेषज्ञ इसे पूरी तरह चुनावी बजट मानने से इनकार कर रहे हैं।
UP in Budget 2026 LIVE Updates:
UP in Budget 2026 LIVE: 14:38 PM- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा कि आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट है। जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है। आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, महिलाओं के लिए हर जिले में छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था, नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में रिफॉर्म का बजट पेश किया गया है। भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ये बजट मददगार साबित होगा।
UP in Budget 2026 LIVE: 13:41 PM- केंद्रीय बजट 2026 पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, कि ये गरीब किसान और गांव में रहने वाले लोगों के समझ से बाहर बजट है। ये बजट गरीब का पेट नहीं भर सकता है। नौकरी रोजगार नहीं दिया गया। ये सपने दिखाने वाले बजट है।
UP in Budget 2026 LIVE: 13:01 PM- बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि हर क्षेत्र के लिए दुर्गामी बजट है। ये आर्थिक समृद्धि की नींव रखने वाला बजट है। बहुत सारी चीजें सस्ती भी हुई हैं। अद्भुत है कि राजकोषीय घाटा 4.4 के आसपास रहा है।
UP in Budget 2026 LIVE: 12.35 PM- महात्मा गांधी हैंडलूम योजना लागू होगी। एक जिला, एक उत्पाद को फायदा मिलेगा। यूपी से ही इसकी शुरुआत हुई थी। जिसके बाद देश में इसे लागू किया गया है।
UP in Budget 2026 LIVE: 12.32 PM- चमड़े से बने सामान सस्ते होंगे। जिसका फायदा यूपी के दो शहरों कानपुर और आगरा की चमड़ा फैक्ट्रियों को होगा।
UP in Budget 2026 LIVE: 12.30 PM- टैक्स गड़बड़ी पर अब सजा नहीं जुर्माना होगा
UP in Budget 2026 LIVE: 12.18 PM- देशभर के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स का ऐलान
UP in Budget 2026 LIVE: 12.16 PM- वाराणसी में जहाज मरम्मत सुविधा केंद्र बनेगा।
UP in Budget 2026 LIVE: 12.06 PM- 1 करोड़ की विदेशी आय पर 30% टैक्स लगेगा। विदेशी आय की जानकारी न देने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
UP in Budget 2026 LIVE: 12.03 PM- 'इंडिया सेमिकंडक्टर मिशन 2.0’ शुरू होगा। तकनीक और कुशल कामगार विकसित करने के लिए उद्योग-केंद्रित शोध और प्रशिक्षण केंद्रों पर फोकस
UP in Budget 2026 LIVE: 12.01 PM- हम 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रखेंगे। वित्त वर्ष 2026-27 में सार्वजनिक पूंजीगत खर्च (पब्लिक कैपेक्स) को 12.2 लाख करोड़ होगा।
UP in Budget 2026 LIVE: 11.53 AM- जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाई जाएगी
UP in Budget 2026 LIVE: 11.52 AM- यूपी के सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर खोले जाएंगे
UP in Budget 2026 LIVE: 11.51 AM- लखपति दीदी के बाद अब ग्रामीण महिलाओं के लिए शी मार्ट बनेंगे
UP in Budget 2026 LIVE: 11.50 AM- यूपी के हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए एक छात्रावास बनेगा
UP in Budget 2026 LIVE: 11.45 AM- कैंसर, डायबिटीज की दवाएं सस्ती होंगी
UP in Budget 2026 LIVE: 11.42 AM- एमएसएमई के लिए 10 हजार करोड़
UP in Budget 2026 LIVE: 11.39 AM- इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर के लिए 40 हजार करोड़
UP in Budget 2026 LIVE: 11.37 AM- वाराणसी सिलीगुड़ी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर
UP in Budget 2026 LIVE: 11.35 AM- दिल्ली वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर




साइन इन