MLA Pallavi Patel spoke on Aurangzeb controversy SP will decide whether Abu Azmi should be expelled or not अबू आजमी को निष्कासित करना है या नहीं, सपा तय करेगी; औरंगज़ेब विवाद पर बोलीं बागी विधायक पल्लवी पटेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अबू आजमी को निष्कासित करना है या नहीं, सपा तय करेगी; औरंगज़ेब विवाद पर बोलीं बागी विधायक पल्लवी पटेल

औरंगजे़ब की तारीफ कर महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी मुश्किलों में फंस गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद अब सपा की बागी विधायक पल्लवी पटेल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अबू आजमी का निष्कासन करना है या नहीं ये सपा तय करेगी।

Wed, 5 March 2025 07:16 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
अबू आजमी को निष्कासित करना है या नहीं, सपा तय करेगी; औरंगज़ेब विवाद पर बोलीं बागी विधायक पल्लवी पटेल

औरंगजे़ब की तारीफ कर महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी मुश्किलों में फंस गए हैं। वह महाराष्ट्र और यूपी की भाजपा सरकार के निशाने पर आ गए हैं। बुधवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र में विधान परिषद में बिना नाम लिए अबू आजमी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को यूपी भेज दो, इलाज हम कर देंगे। सपा को ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। सीएम के इस बयान के बाद अब सपा की बागी विधायक पल्लवी पटेल ने प्रतिक्रिया दी है।

सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने कहा, "अबू आजमी जिस पार्टी के सदस्य हैं उनका निष्कासन वहां होगा या नहीं ये उस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेंगे। रही बात यदि वह यहां आते हैं और मुख्यमंत्री उनके खिलाफ कार्यवाही करेंगे तो निःसंदेह यूपी की 25 करोड़ की जनता ने उनको नेतृत्व दिया है। अब वह अपने सूबे में आने वाले किसी व्यक्ति व्यक्ति के साथ क्या प्रतिक्रिया करेंगे क्या क्रिया करेंगे? इस पर सीएम योगी ही बेहतर बोल सकते हैं।" औरंगजे़ब को किस नजरिए पर देखती हैं के सवाल पर पल्लवी ने कहा कि एक शासक का कोई धर्म नहीं होता। एक शासक होना ही अपने आप में धर्म है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाथरस भगदड़: न्यायिक जांच आयोग ने 1680 पन्नों की रिपोर्ट यूपी सरकार को सौंपी
ये भी पढ़ें:अनुसूचित जाति छात्रावासों में मुफ्त मिलेगा खाना, विधान परिषद में बोले असीम अरुण

अबू आजमी के पक्ष में आएं अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सपा विधायक अबू आजमी के पक्ष में खुलकर खड़े हो गए हैं। अखिलेश ने अबू आजमी की तारीफ की साथ ही विधानसभा से निलंबन पर प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया। अखिलेश ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "निलंबन का आधार यदि विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में क्या अंतर रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद उनकी बेख़ौफ़ दानिशमंदी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि निलंबन से सच की ज़ुबान पर कोई लगाम लगा सकता है तो फिर ये उनकी नकारात्मक सोच का बचपना है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा ने 20 करोड़ बेरोजगारी भत्ता बांटने के लिए खर्च कर दिए 15 करोड़; बोले योगी

अबू आजमी का बयान

विधायक अबू आजमी ने छावा फिल्म को लेकर बयान दिया था। उन्होंने इस फिल्म के चित्रण को लेकर आलोचना की और कहा था, "औरंगजे़ब अच्छा प्रशासक था। छावा फिल्म में गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। उसने कई मंदिरों का निर्माण कराया था। मुझे नहीं लगता कि वह एक क्रूर शासक था। औरंगजे़ब के शासन काल में भारत को सोने की चिड़ियां कहा जाता था।"

हालांकि विवाद बढ़ता देख सपा विधायक ने बाद में माफी मांग ली। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। अगर किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह अपना बयान वापस लेने के लिए तैयार हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।