Midnight riot at BHU; heavy stone pelting and vandalism, several students injured in lathi charge BHU में आधी रात बवाल; जमकर पथराव और तोड़फोड़, लाठीचार्ज में कई छात्र घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

BHU में आधी रात बवाल; जमकर पथराव और तोड़फोड़, लाठीचार्ज में कई छात्र घायल

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में मंगलवार की देर रात बीएचयू में बवाल हो गया। छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में तीखी झड़प हो गई। गुस्साए छात्रों ने जमकर पथराव और तोड़फोड़ की। सुरक्षाकर्मियों ने भी लाठीचार्ज किया। काशी तमिल संगमम टीम के पहुंचने से पहले बवाल की खबर से हड़कंप मच गया।

Wed, 3 Dec 2025 12:23 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
BHU में आधी रात बवाल; जमकर पथराव और तोड़फोड़, लाठीचार्ज में कई छात्र घायल

बीएचयू में मंगलवार की देर रात छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में तीखी झड़प हो गई। गुस्साए छात्रों ने एलडी चौराहे पर जमकर पथराव और तोड़फोड़ की। सुरक्षाकर्मियों के लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गए हैं। कुछ सुरक्षाकर्मियों को भी चोट लगी है। काशी तमिल संगमम टीम के स्वागत के लिए लगाए गए गमले तोड़ दिए गए और फ्लैक्स आदि फाड़ दिए गए। टीम का बुधवार को यहां आगमन होना है। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी भेलूपुर कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और किसी तरह स्थिति को शांत किया जा सका।

बीएचयू परिसर में मंगलवार की रात किसी बाहरी वाहन से एक छात्र को धक्का लग गया। घटना के बाद भागे वाहन की पहचान और कार्रवाई के लिए छात्र प्रॉक्टोरियल बोर्ड के ऑफिस पहुंचे। आरोप है कि वहां तैनात गार्ड ने उनसे दुर्व्यवहार किया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने हंगामा कर रहे छात्रों को खदेड़ा और बिरला-बी और सी हॉस्टल से बड़ी संख्या में छात्र बाहर निकल आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं देवव्रत महेश, दंडक्रम पारायण पर क्यों इतनी चर्चा, मोदी-योगी ने भी सराहा
BHU में आधी रात बवाल; जमकर पथराव और तोड़फोड़, लाठीचार्ज में कई छात्र घायल

हाथों में रॉड-डंडे लिये और चेहरे बांधे छात्रों ने जमकर पथराव किया। एलडी चौराहे पर सुरक्षाकर्मियों के लिए रखी कुर्सियां भी तोड़ दी गईं। सड़क पर खड़े कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। सुरक्षा अधिकारियों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

काशी तमिल संगमम दल के स्वागत से पहले बवाल से तनाव

काशी तमिल संगमम् के पहले दल का स्वागत बुधवार को बीएचयू में होगा। इससे कुछ घंटे पहले परिसर में छात्रों के बवाल से सुरक्षा एजेंसियों का तनाव बढ़ गया है। गुस्साए छात्रों ने हॉस्टल रोड पर संगमम् के लिए की गई सजावट को भी खराब कर दिया है।

फिलहाल पुलिस फोर्स ने मौके पर मोर्चा संभाल रखा है। हंगामे और पत्थरबाजी के दौरान गुस्साए छात्रों ने काशी-तमिल संगमम् के पोस्टर और बैनर भी फाड़ दिए हैं। इसके साथ ही एलडी गेस्टहाउस चौराहे पर सड़क किनारे रखे सजावटी गमले क्षतिग्रस्त कर दिए। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने लाठियों भांजी और छात्रों को खदेड़ दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंची और स्थिति पर काबू किया।

दोनों पक्षों से हुए घायल

छात्रों का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों की पिटाई से दो छात्रों को फ्रैक्चर हो गया है। कई अन्य घायल हुए हैं। जबकि सुरक्षाकर्मियों की तरफ से भी कई लोगों को चोटें आई हैं। सभी का इलाज करवाया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।