Members Hindu organization entered Vice-Chancellor office at KGMU and attempted to break doors and windows केजीएमयू में बवाल: कुलपति के ऑफिस में घुसे हिंदू संगठन के लोग, दरवाजे-खिड़कियां तोड़ने का प्रयास, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

केजीएमयू में बवाल: कुलपति के ऑफिस में घुसे हिंदू संगठन के लोग, दरवाजे-खिड़कियां तोड़ने का प्रयास

धर्मांतरण मामले में लखनऊ स्थित केजीएमयू में बवाल हो गया। हिंदू संगठन के लोगे कुलपति के ऑफिस में घुस गए और हंगामा शुरू कर दिया।

Fri, 9 Jan 2026 03:47 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, yलखनऊ
share
केजीएमयू में बवाल: कुलपति के ऑफिस में घुसे हिंदू संगठन के लोग, दरवाजे-खिड़कियां तोड़ने का प्रयास

लखनऊ के केजीएमयू की महिला रेजिडेंट डॉक्टर से रेप और धर्मांतरण के मामले में हिंदू संगठनों ने बवाल कर दिया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग केजीएमयू कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद के ऑफिस में घुस गए और हंगामा शुरू कर दिया। हिंदू संगठन के लोगों ने दरवाजे और खिड़कियां तोड़ने का भी प्रयास किया। कार्यालय में जय श्री राम के नारे लगाते हुए हिंदू संगठन ने कुलपति के खिलाफ नारेबाजी भी की। हंगामा देखकर वीसी कार्यालय छोड़कर भाग निकलीं। वहीं दूसरी ओर केजीएमयू में हंगामा की सूचना मिलते ही राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव भी कई लोगों के साथ मौके पर पहुंच गईं।

शुक्रवार को धर्मांतरण मामले में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोगों ने कुलपति के कार्यालय को घेर और हंगामा करते हुए अंदर घुस गए। जिस समय संगठन ऑफिस में घुस उस दौरान कुलपति कार्यालय में डॉक्टर भर्ती का इंटरव्यू चल रहा था। कई विशेषज्ञ भी पहुंचे थे। ऑफिस में हंगामा देखकर सभी धीरे-धीरे खिसक लिए। वीसी प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद भी पीछे से निकल गईं। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विशाखा कमेटी में शामिल कुछ डॉक्टरों को बंध बना लिया। इसकी सूचना जब पुलिस को लगी तो हड़कंप मच गया। ठाकुरगंज और चौक कोतवाली से भारी संख्या में पुलिस फोर्स केजीएमयू पहुंच गई। पुलिस को देखकर कार्यकर्ता पीछे हट गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में दलित महिला की हत्या पर 5 घंटे से चल रहा हंगामा, बुलडोजर ऐक्शन के लिए अड़े

यह है मामला

केजीएमयू के पैथालॉजी विभाग में तैनात रेजीडेंट डॉ. रमीज मलिक पर महिला रेजीडेंट डॉक्टर ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण और धर्मांतरण का आरोप लगाया था। धर्मांतरण न करने पर रमीज ने शादी से इंकार कर दिया था। इससे त्रस्त होकर महिला डाक्टर ने खुदकुशी की कोशिश की थी। पीड़िता पश्चिम बंगाल के हावड़ा की रहने वाली है। उसने चौक कोतवाली में लिखित तहरीर दी थी कि वह जुलाई में डॉ. रमीज के संपर्क में आई थी। रमीज ने शादी का झांस देकर उसका कई महीने तक शोषण किया था। शादी के लिए जब कहा तो उसने इस्लाम स्वीकारने का दबाव बनाया था। इस्लाम न स्वीकारने पर उसने छोड़ दिया था। इस संबंध में पीड़ित ने चौक कोतवाली में डॉक्टर के खिलाफ उसने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने डॉक्टर रमीज के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने, धमकी देने, धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

डॉक्टर से पीड़िता ने किया था निकाह का दावा

धर्मांतरण का आरोप लगाने वाली महिला डॉक्टर ने डॉक्टर से निकाह का दावा किया था। पीड़िता ने बताया था कि डॉ. रमीज के साथ पढ़ी एक अन्य हिंदू महिला का धर्मांतरण कराकर रमीज ने उससे निकाह किया था। वह नोएडा के एक निजी अस्पताल में तैनात है। लेकिन दो दिन बाद ही महिला अपने बयान से पलट गई थी। महिला डॉक्टर ने रमीज से निकाह की बात से इंकार कर दिया था। उन्होंने बताया था कि रमीज से उनकी दोस्ती थी निकाह नहीं हुआ था। इंस्पेक्टर ने बताया था कि अब पीड़ित महिला डॉक्टर के बयान के बाद नोएडा की डॉक्टर को भी नोटिस जारी किया जाएगा। लिखा पढ़ी में उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए विधिक रूप से लखनऊ तलब करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।