Member State Women Commission Disturbed by Odor Rats Flees After Aborting Inspection Kasturba School चूहों की बदबू से परेशान हुईं राज्य महिला आयोग की सदस्य, कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण छोड़कर भागीं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चूहों की बदबू से परेशान हुईं राज्य महिला आयोग की सदस्य, कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण छोड़कर भागीं

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल सोमवार को महोखर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचीं तो उन्हें मरे चूहों की तेज दुर्गंध ने परेशान कर दिया।

Mon, 11 May 2026 09:13 PMDinesh Rathour बांदा
share
चूहों की बदबू से परेशान हुईं राज्य महिला आयोग की सदस्य, कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण छोड़कर भागीं

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल सोमवार को महोखर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचीं तो उन्हें मरे चूहों की तेज दुर्गंध ने परेशान कर दिया। कुछ ही देर में वह निरीक्षण छोड़ वहां से निकल गईं। जाते-जाते छात्रावास और रसोई में फैली गंदगी पर कड़ी नाराजगी जताई।

सर्किट हाउस में महिलाओं की समस्याएं सुनने के बाद उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल निरीक्षण करने के लिए कस्तूरबा विद्यालय महोखर पहुंच गईं। यहां जैसे ही वह स्टोर रूम के पास गईं उन्हें मरे हुए चूहों की तेज दुर्गंध महसूस हुई। कक्ष में दाखिल हुए बिना ही वह लौट पड़ीं और बाहर की ओर तेजी से भागीं। मौजूद अधिकारियों से इस पर नाराजगी जताते हुए तुरंत साफ-सफाई कराने के लिए कहा। छात्राओं के शयन कक्षों में जाकर देखा तो कहीं भी कूलर नहीं लगे मिले। जबकि स्टाफ के सभी कमरों में कूलर लगे थे। इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी तो और गर्मी पड़ेगी। इन कमरों में बिना कूलर के छात्राएं कैसे रहेंगी। उन्होंने इस समस्या को तुरंत निस्तारित करने के लिए कहा।

अर्चना पटेल ने बताया कि विद्यालय के स्टोर रूम में जहां फल रखे थे..वहां पहुंचते ही मैं चूहों की बदबू से इतना परेशान हो गई की अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। महिला थानाध्यक्ष को देखने के लिए बोला। यही नहीं, विद्यालय में जहां स्टाफ सोता है वहां कूलर रखे हैं। जबकि जहां बच्चियां लेटती हैं वहां कूलर के इंतजाम नहीं हैं, यह चिंता की बात है। करीब आधे घंटे में अध्ययन कक्ष, विश्राम कक्ष और भोजनालय का निरीक्षण किया। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।