meeting his would be wife proved costly villagers thrashed him thinking he was a thief police took him to police station होने वाली पत्‍नी से मिलना पड़ा भारी, गांववालों ने चोर समझकर धुना; पुलि‍स ने पकड़ा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

होने वाली पत्‍नी से मिलना पड़ा भारी, गांववालों ने चोर समझकर धुना; पुलि‍स ने पकड़ा

  • सिद्धार्थनगर के एक गांव की लड़की की शादी बस्ती के एक गांव में तय है। मई माह में विवाह होना सुनश्चिति है। शादी तय होने के बाद वह दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करने लगे। बात करने से दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं तो शुक्रवार देर रात लड़का, लड़की के गांव पहुंच गया।

Sun, 20 April 2025 06:28 AMAjay Singh संवाददाता, सिद्धार्थनगर
share
होने वाली पत्‍नी से मिलना पड़ा भारी, गांववालों ने चोर समझकर धुना; पुलि‍स ने पकड़ा

यूपी के सिद्धार्थनगर में एक लड़के को अपनी होने वाली पत्‍नी से मिलना भारी पड़ गया। लड़का अपनी होने वाली पत्‍नी से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने चोर समझकर पति की धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। युवक की मई में शादी होनी है। दामाद के रूप में पहचान होने के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। इस घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। लड़के को पकड़ने और पीटने वाले उसकी ससुराल वाले गांव के ही हैं। इसी गांव में अगले महीने लड़का दूल्‍हा बन बारात लेकर आएगा।

घटना सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस गांव की एक लड़की का विवाह बस्ती जनपद के एक गांव में तय है। मई माह में विवाह होना सुनश्चिति है। शादी तय होने के बाद वह दोनों एक-दूसरे से फोन पर बात करने लगे। बात करने से दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं तो शुक्रवार देर रात लड़का, लड़की के गांव पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरठ वाले मर्डर की तरह दोहराया जाएगा ड्रम कांड, लोको पायलट को पत्‍नी ने धमकाया

गांव के बीच झाड़ियों के पास दोनों बात कर रहे थे तभी कुछ हलचल देख गांव के लोग चोर समझकर शोर मचाने लगे। इस दौरान लड़की वहां से भाग गई। ग्रामीणों ने अपरिचित लड़के को वहां देखा तो चोर समझ लया। लड़का भी कुछ बता नहीं पाया। तब गांववालों ने उसे पकड़ कर धुनाई कर दी। रात में ही पुलिस को फोन कर मौके पर बुला लिया। लड़का गांववालों और पुलिस के सवालों से सकपका गया। गांववालों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी दिखाकर मां से करा दी शादी, 25 साल बड़ी दुल्‍हनिया देख हैरान रह गया दूल्‍हा

थाने पहुंचने के बाद भी लड़के ने लोक लाज के डर से असली बात किसी को नहीं बताई लेकिन शनिवार सुबह लड़की ने सारी बात अपने परिजनों को बताई जिसके बाद लड़की के परिवारीजनों ने थाने पर जाकर लड़के को अपना होने वाला दामाद बताकर थाने से उसे रिहा कराकर उसके घर भेज दिया।

प्रभारी इंचार्ज अवधेश पाण्डेय ने बताया ग्रामीणों की सूचना पर उसे थाने लाया गया था। बाद में उस लड़के के होने वाले ससुर ने आकर अपने होने वाले दामाद के रूप में पहचान की। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।