Supreme Court s Intervention Triggers Sealing Action in Meerut s Central Market Amid Protests मेरठ: सेंट्रल मार्केटः हर ओर मायूसी, फफक पड़ी महिलाएं, Meerut Hindi News - Hindustan
More

मेरठ: सेंट्रल मार्केटः हर ओर मायूसी, फफक पड़ी महिलाएं

Meerut News - सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद मेरठ के सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग कार्रवाई होने की संभावना है। पुलिस और प्रशासन की तैनाती से व्यापारी और स्कूल संचालक परेशान हैं। कई महिलाएं अपने व्यवसाय और परिवार के भविष्य को लेकर चिंतित हैं, जिससे बाजार का माहौल उदासी में बदल गया है।

Tue, 7 April 2026 11:33 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share
मेरठ: सेंट्रल मार्केटः हर ओर मायूसी, फफक पड़ी महिलाएं
सेंट्रल मार्केट में भारी विरोध के बीच सीलिंग की हो सकती है कार्रवाई, बिलख पड़ीं महिला कारोबारी, स्कूल संचालिका मेरठ, हिन्दुस्तान टीम

सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद मंगलवार को मेरठ के प्रसिद्ध सेंट्रल मार्केट में प्रशासन का डंडा चलना लगभग तय हो गया है। अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होने वाली सीलिंग की इस कार्रवाई ने बाजार के माहौल को गमगीन कर दिया। जैसे ही बाजार में पुलिस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची, व्यापारियों, स्कूल, अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया और चारों ओर मायूसी छा गई।

मंगलवार सुबह जब भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी सेंट्रल मार्केट पहुंचने लगे, तो दुकानदारों को अपनी रोजी-रोटी छिनने का डर सताने लगा। लोग जैसे-तैसे दुकानों से सामान निकालने लगे। व्यापारियों का धैर्य जवाब दे गया। इस दौरान सबसे हृदयविदारक दृश्य तब देखने को मिला जब दुकान चलाने वाले, स्कूल संचालिका फूट-फूट कर रोने लगीं। महिलाओं का कहना था कि उन्होंने कर्ज लेकर व्यापार शुरू किया था,स्कूल का संचालन शुरू किया और अब इस कार्रवाई से उनके सामने परिवार पालने का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों का कहना था कि वे दशकों से यहां काम कर रहे हैं और अचानक हुई इस कार्रवाई ने उन्हें संभलने का मौका भी नहीं दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।