वेस्ट यूपी के लिए 'उड़ान' का दिन, जेवर एयरपोर्ट बनेगा गेमचेंजर
Meerut News - पीएम मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक भूगोल को बदलने वाला है। यह एयरपोर्ट मेरठ और बुलंदशहर को सीधे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से जोड़ेगा और दिल्ली एयरपोर्ट पर निर्भरता को कम करेगा। इससे स्थानीय उद्योगों को लाभ होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

पीएम मोदी द्वारा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन केवल एक बुनियादी ढांचे का समर्पण नहीं है, बल्कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक भूगोल को बदलने वाला 'गेमचेंजर' साबित होगा। इस एयरपोर्ट का सबसे बड़ा और सीधा लाभ मेरठ और बुलंदशहर को मिलने जा रहा है। एक्सप्रेसवे के जाल और नए लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए अब मेरठ से जेवर की दूरी सिमटकर करीब सवा घंटे की रह जाएगी। अब वेस्ट यूपी को अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की भीड़ और ट्रैफिक पर निर्भर नहीं रहना होगा। जेवर एयरपोर्ट का विकल्प मिल गया है। एक्सप्रेसवे नेटवर्क से बदलेगी सूरतजेवर एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे और निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए एक विशेष कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है।
बुलंदशहर के रास्ते बनने वाले नए लिंक एक्सप्रेसवे से मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर सीधे इंटरनेशनल फ्लाइट नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पूरा बेल्ट आने वाले समय में देश का सबसे बड़ा 'लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट हब' बनकर उभरेगा।स्पोर्ट्स और म्यूजिकल इंडस्ट्री को पंखमेरठ के विश्व प्रसिद्ध स्पोर्ट्स गुड्स, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स और हैंडीक्राफ्ट उद्योगों के लिए जेवर एयरपोर्ट एक वरदान साबित हो सकता है। अभी तक निर्यातकों को दिल्ली के एयर कार्गो पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे लागत और समय दोनों बढ़ते थे। अब जेवर से सीधा एयर कार्गो एक्सेस मिलने से विदेशी ऑर्डर समय पर पूरे होंगे। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण अब विदेशी कंपनियां मेरठ-बुलंदशहर कॉरिडोर पर अपनी इकाइयां लगाने में रुचि दिखा रही हैं।रियल एस्टेट में भी आएगा उछालएयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही मेरठ रोड और बुलंदशहर-जेवर मार्ग पर प्रॉपर्टी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। लॉजिस्टिक्स पार्क, वेयरहाउस और होटल्स के लिए बड़े समूह जमीनें तलाश रहे हैं। इससे स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। अब युवाओं को नौकरी के लिए दिल्ली या गुरुग्राम की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।पांच अहम बातें1. समय की बचत : मेरठ से जेवर अब करीब सवा घंटे की दूरी पर2. दिल्ली एयरपोर्ट पर निर्भरता 70 प्रतिशत तक कम होने का अनुमान3. गंगा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच जेवर एयरपोर्ट एक 'ब्रिज' का काम करेगा4. हस्तिनापुर और गढ़मुक्तेश्वर जैसे धार्मिक स्थलों तक विदेशी पर्यटकों की पहुंच आसान होगी5. इंदिरा गांधी एय़रपोर्ट का दबाव कम होगा और वेस्ट यूपी खुद का एक स्वतंत्र आर्थिक केंद्र बनेगा।तीन बड़ी उम्मीदें1. किसान : पेरिशेबल कार्गो (फल-सब्जी) का सीधा विदेशी निर्यात संभव होगा2. युवा : होटल, एविएशन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में हजारों नई नौकरियां3. उद्यमी :कच्चा माल मंगाना और तैयार माल भेजना सस्ता और तेज होगा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन