Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMeerut Schools and Banks in Chaos Amid Supreme Court s Sealing Orders
मेरठ: सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर में स्कूलों में छुट्टी, बैंकों में लगी भीड़
Meerut News - मेरठ के शास्त्रीनगर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 44 भवनों पर सीलिंग कार्रवाई की जा रही है। इस कारण स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है और अभिभावक बच्चों को लेने के लिए पहुंचे। बैंकों में भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है, जिससे बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Tue, 7 April 2026 11:10 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
मेरठ, प्रमुख संवाददाता सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद होने वाली 44 भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई के मद्देनजर स्कूलों, अस्पतालों, बैंकों में खलबली है। मंगलवार को स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। अभिभावक बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचे। उधर, कार्रवाई की जद में आए बैंकों में भी सुबह से भीड़ देखी गई।
सेंट्रल मार्केट में कुछ बैंकों के भी सीलिंग कार्रवाई की जद में आने की सूचना के बाद ग्राहक बैंक खुलने से पहले ही बैंकों पर पहुंच गए। कुछ ग्राहकों ने लॉकरों में रखे सामान को निकालने के लिए जानकारी की तो कुछ ने बैंक में खाते से धनराशि का लेन-देन किया। कुछ स्कूलों के सीलिंग कार्रवाई की जद में आने के बाद स्कूलों में दो से तीन दिन के लिए अवकाश घोषित कर दिया। अभिभावकों में बच्चों के भविष्य को लेकर बैचेनी बढ़ गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन