mayawati may give surprise bsp s national executive meeting again today change in responsibilities possible चौंका सकती हैं मायावती, आज फिर बैठेगी बसपा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी; जिम्‍मेदारियों में फेरबदल संभव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चौंका सकती हैं मायावती, आज फिर बैठेगी बसपा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी; जिम्‍मेदारियों में फेरबदल संभव

  • पार्टी सूत्रों की मानें तो मायावती इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के दायित्वों में बदलाव की घोषणा कर सकती हैं। इसमें पार्टी के पुराने नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि मौजूदा कार्यकारिणी के कार्यप्रणाली से वह खुश नहीं हैं, इसीलिए वह चौंकाने वाली घोषणा भी कर सकती हैं।

Sun, 2 March 2025 09:09 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
चौंका सकती हैं मायावती, आज फिर बैठेगी बसपा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी; जिम्‍मेदारियों में फेरबदल संभव

BSP Meeting Today: बसपा सुप्रीमो मायावती अपनी पार्टी को फिर से मजबूत करने के मिशन पर हैं। रविवार को उन्‍होंने एक बार फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक बुलाई है। पिछले चंद महीनों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह तीसरी बैठक होने जा रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो मायावती बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के दायित्वों में बदलाव की घोषणा कर सकती हैं। इसमें पार्टी के पुराने नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि मौजूदा कार्यकारिणी के कार्यप्रणाली से वह खुश नहीं हैं, इसीलिए वह चौंकाने वाली घोषणा भी कर सकती हैं।

मायावती ने रविवार को स्टेट कार्यालय लखनऊ में 11 बजे ऑल इंडिया के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने के लिए पिछली बैठकों में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ के बाद योगी सरकार का नया अभियान, अब लुम्बिनी की तर्ज पर कुशीनगर का विकास

इसके साथ नए निर्देश देने के साथ ही जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। यह भी देखा जाएगा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभा रहे हैं या पद लेकर मजे मार रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसीलिए जल्द-जल्द मायावती पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुला रही हैं। इसमें आए सुझाव व मंथन के आधार पर वह कुछ घोषणाएं कर सकती हैं। कुछ कार्यकर्ताओं को पद से हटाकर कांशीराम के समय के पुराने नेताओं को जिम्मेदारियां दी जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली बाद टीम योगी में शामिल होंगे नए चेहरे, सरकार से संगठन तक बदलाव की तैयारी

पहले भी संकेत दे चुकी हैं बसपा सुप्रीमो

बसपा सुप्रीमो द्वारा पिछले दिनों किए गए कुछ पोस्ट को देखा जाए तो वह आकाश आनंद की कार्यप्रणाली से भी खुश नहीं हैं। वह यह कह चुकी हैं कि उनका उत्तराधिकारी बनने के लिए उनकी तरह मेहनत करने की जरूरत है। वह आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी पार्टी से निकाल चुकी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उनके भाई आनंद कुमार की तबीयत भी खराब चल रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।