Police File Case Against Five for Holi Violence and Vandalism in Madhuban कोर्ट के आदेश पर पांच के विरुद्ध केस दर्ज, Mau Hindi News - Hindustan
More

कोर्ट के आदेश पर पांच के विरुद्ध केस दर्ज

Mau News - मधुबन के कमधेनवा इब्राहिमाबाद गांव में होली के दौरान हुई मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने स्थानीय स्तर पर न्याय न मिलने पर कोर्ट का सहारा लिया था।

Thu, 7 May 2026 01:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share
कोर्ट के आदेश पर पांच के विरुद्ध केस दर्ज

मधुबन। थाना क्षेत्र के कमधेनवा इब्राहिमाबाद गांव में होली के त्योहार के दौरान हुई मारपीट और घर में घुसकर की गई तोड़फोड़ के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को पांच के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्थानीय स्तर पर मामले की सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्याय के लिए कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।