Dwarkadhish Temple Celebrates Holi with Devotional Fervor on Ekadashi जेठ माह में छाया द्वारकाधीश मंदिर में होली का उल्लास, Mathura Hindi News - Hindustan
More

जेठ माह में छाया द्वारकाधीश मंदिर में होली का उल्लास

Mathura News - जमकर उड़ा अबीर गुलाल, हुई रंग की वर्षाजेठ माह में छाया द्वारकाधीश मंदिर में होली का उल्लासजेठ माह में छाया द्वारकाधीश मंदिर में होली का उल्लास

Wed, 27 May 2026 11:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share
जेठ माह में छाया द्वारकाधीश मंदिर में होली का उल्लास

प्रसिद्ध ठा. द्वारकाधीश मंदिर बुधवार को एकादशी पर्व पर होली के रंग में सराबोर दिखाई दिया। मंदिर का पूरा नजारा फागुन मास का दिखा। जहां चारों तरफ अबीर गुलाल की वर्षा हो रही थी, मंदिर के सेवायत मंदिर परिसर में एकत्रित श्रद्धालुओं पर ठाकुरजी का प्रसादी अबीर गुलाल व रंग की वर्षा कर रहे थे। इस प्रसादी रंग वर्षा से सराबोर होने के लिए भक्त आतुर दिखाई दिए। मंदिर के समाजियों द्वारा गाये जा रहे होली के रसियों की धुन पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर थिरक रहे थे। एकादशी के अवसर पर बुधवार को राजभोग दर्शन के दौरान ठाकुर राजाधिराज व युगल सरकार ने कुंज में विराजमान होकर भक्तों के साथ जमकर होली खेली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पद्मिनी एकादशी पर निकाली निशान यात्राएं

आज बिरज में होरी रे रसिया और नैक आगे आ श्याम तौपे रंग डारूंगी जैसे गाये जा रहे रसियों की धुनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो कर नाच रहे थे। मंदिर में उड़ते अबीर-गुलाल, रंग, संकीर्तन और भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। श्रद्धालु अपने आराध्य देव राजाधिराज ठाकुर दर्शन कर अपने जीवन को धन्य मान रहे थे। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एड.ने बताया कि मंदिर में अधिक मास उत्सवों की श्रृंखला चल रही है। मंदिर में प्रतिदिन विशेष धार्मिक आयोजन एवं मनोरथ संपन्न कराए जा रहे हैं। 28 मई को सायं 6:30 से रात्रि 8 बजे तक ठाकुर जी के विहावले के दर्शन कराए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।